नाबालिग बेटे का बड़ा खेल, पड़ोसी के खाते में मां के मोबाइल से भेजा 33 लाख रुपये

Published by : karunatiwari Updated At : 15 May 2026 10:05 AM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Patna News: पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 17 वर्षीय नाबालिग बेटे ने अपनी मां के बैंक खाते से करीब 33 लाख रुपये पड़ोसी के खाते में ट्रांसफर कर दिए।

विज्ञापन

Patna News: (नीतीश की रिपोर्ट) पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 17 वर्षीय नाबालिग बेटे ने अपनी मां के बैंक खाते से करीब 33 लाख रुपये पड़ोसी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि पड़ोसी ने इस रकम से कार, स्कूटी और गहनों की खरीदारी भी कर ली।

मामले को लेकर पीड़िता शिक्षिका ने अपने पड़ोसी, उसके भाई और बेटे के खिलाफ राजीव नगर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

रिटायरमेंट की रकम थी खाते में जमा

पीड़िता एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं, जबकि उनके पति रिटायर्ड प्रिंसिपल हैं। बताया जा रहा है कि रिटायरमेंट के बाद मिली रकम शिक्षिका के बैंक खाते में जमा थी।

शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि स्कूल से लौटने के बाद उनका बेटा अक्सर उनका मोबाइल फोन ले लिया करता था। इसी दौरान उसने बैंक खाते से पैसों का ट्रांसफर करना शुरू कर दिया।

बड़े बेटे ने पकड़ा बैंक ट्रांजेक्शन

परिवार को इस पूरे मामले की जानकारी तब हुई जब उनका बड़ा बेटा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर घर लौटा। उसने मां के मोबाइल में बैंक ट्रांजेक्शन देखे और खाते से बड़ी रकम निकलने की जानकारी दी।

इसके बाद परिवार के लोग चौंक गए। शिक्षिका ने बैंक जाकर स्टेटमेंट निकलवाया, जिसमें पता चला कि लाखों रुपये पड़ोसी के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं।

पड़ोसी ने खरीदी कार, स्कूटी और गहने

परिजनों का आरोप है कि ट्रांसफर की गई रकम से पड़ोसी ने कार, स्कूटी और गहनों की खरीदारी की। मामले के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।

नाबालिग बोला- मुझसे गलती हो गई

पुलिस ने मामले में नाबालिग बेटे का बयान भी दर्ज किया है। पूछताछ में लड़का सिर्फ इतना कह रहा है कि उससे गलती हो गई।

फिलहाल राजीव नगर थाना पुलिस बैंक ट्रांजेक्शन और पैसों के इस्तेमाल की जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों की भूमिका को लेकर भी पड़ताल जारी है।

ALSO READ: ब्लैकआउट के दौरान मसाला कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मुसल्लहपुर हाट में दहशत

विज्ञापन
karunatiwari

लेखक के बारे में

By karunatiwari

करुणा तिवारी बिहार के आरा, वीर कुंवर सिंह की धरती से आती हैं। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की। 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है। अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं, ताकि सशक्त और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से समाज तक सच्चाई पहुंचा सकें।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन