भारत की ये 5 MPVs आती हैं कैप्टन सीट्स के साथ, कीमत ₹10.99 लाख से शुरू

BYD EMAX 7 (Photo: BYD India)
Captain Seat MPVs: अगर लॉन्ग ड्राइव में परिवार के साथ ज्यादा आराम चाहिए, तो कैप्टन सीट्स वाली MPVs अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं. भारत में कई ऐसे मॉडल मौजूद हैं, जो बजट से लेकर प्रीमियम रेंज तक आते हैं. इनमें कम्फर्ट के साथ कई आधुनिक फीचर्स भी मिलते हैं. आइए देखते हैं इन्हें.
आजकल कई MPVs में दूसरी लाइन की सीटों पर पहले जैसा बेंच सीट की जगह दो अलग-अलग कैप्टन सीट्स दी जाती हैं. ये सफर को कहीं ज्यादा आरामदायक और प्रीमियम बना देती हैं. नॉर्मल तीन-सीटर बेंच के मुकाबले कैप्टन सीट्स में दूसरी लाइन में सिर्फ दो लोग बैठ सकते हैं. लेकिन बदले में हर यात्री को ज्यादा पर्सनल स्पेस मिलता है.
साथ ही आर्मरेस्ट, सीट को पीछे झुकाने (recline) और आगे-पीछे खिसकाने (slide) जैसी सुविधाएं लंबी यात्रा को काफी आरामदायक बना देती हैं. इतना ही नहीं, तीसरी लाइन तक पहुंचना भी आसान हो जाता है. अगर आप ऐसी MPV तलाश रहे हैं जो हर सफर को लग्जरी जैसा एहसास दे, तो भारत में मिलने वाली ये टॉप 5 MPVs आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं. आइए जानते हैं.
Kia Carens
Kia Carens के कुछ टॉप वेरिएंट्स में कैप्टन सीट्स मिलती हैं. इस कार में सेकंड रो की सीट्स में इलेक्ट्रिक टम्बल और वन-टच फोल्डिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. आसान शब्दों में कहें तो तीसरी लाइन तक पहुंचना काफी आसान हो जाता है.
इसमें दूसरी और तीसरी लाइन दोनों के लिए AC वेंट्स दिए गए हैं, साथ ही इंडिविजुअल आर्मरेस्ट और काफी खुला-खुला केबिन मिलता है. इंजन की बात करें तो यह 1.5-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर CRDi डीजल ऑप्शन में आती है. इसकी कीमत की शुरुआत ₹10.99 लाख (एक्स-शोरूम) से होती है.
BYD EMAX 7
ये कार इस लिस्ट की एक ऐसी MPV है जो बाकी से सबसे अलग है, क्योंकि यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक है. इसके 6-सीटर वेरिएंट में सेकंड रो में कैप्टन सीट्स मिलती हैं. अच्छी क्वालिटी की अपहोल्स्ट्री और खुला केबिन इसे लंबी यात्रा के लिए भी खास बनाते हैं.
परफॉर्मेंस की बात करें तो कंपनी दावा करती है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह करीब 530 km तक चल सकती है. वहीं, 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में इसे सिर्फ 8.6 सेकंड लगते हैं. चार्जिंग को लेकर भी ज्यादा चिंता नहीं करनी पड़ती, क्योंकि DC फास्ट चार्जर से इसकी बैटरी लगभग 37 मिनट में 0 से 80 परसेंट तक चार्ज हो सकती है. कीमत की बात करें, तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹26.90 लाख है.
Maruti Suzuki Invicto
इस कार को कंपनी अपनी फ्लैगशिप MPV के तौर पर पेश करती है. इसके strong-hybrid Zeta Plus वेरिएंट में कैप्टन सीट्स मिलती हैं. असल में, यह Toyota Innova Hycross पर बेस्ड है, इसलिए इसमें वही खुला हुआ केबिन और आरामदायक सफर का एक्सपीरियंस मिलता है. सेकंड रो की सीटों में स्लाइड और रिक्लाइन जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
इसमें पैनोरमिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं. वहीं, इसका 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन एक बड़ी खासियत है, क्योंकि यह ताकत के साथ अच्छी फ्यूल एफिशिएंसी भी देता है. कंपनी के मुताबिक, यह लगभग 22.16 km/l तक का माइलेज देता है. कीमत की बात करें, तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹24.97 लाख है.
Maruti Suzuki XL6
ये कार NEXA डीलरशिप्स के जरिए बेची जाती है और भारत में उन किफायती MPVs में शामिल है, जिनमें सेकेंड रो में कैप्टन सीट्स मिलती हैं. इन कैप्टन सीट्स की खास बात यह है कि इनमें स्लाइड और रिक्लाइन फीचर दिया गया है. साथ ही बीच में वॉक-थ्रू स्पेस मिलता है, जिससे थर्ड रो तक पहुंचना भी काफी आसान हो जाता है.
इसमें 1.5-लीटर स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो कंपनी के मुताबिक 20.27 किमी/लीटर तक का माइलेज दे सकता है. अगर आप चलाने का खर्च और कम रखना चाहते हैं, तो इसका CNG वेरिएंट भी मौजूद है, जो 26.32 km/kg तक की दावा की गई माइलेज देता है. इसकी कीमत की शुरुआत ₹11.52 लाख (एक्स-शोरूम) से होती है.
Toyota Innova Crysta और Toyota Innova Hycross
Toyota Innova Crysta और Toyota Innova Hycross आज भी भारत में सबसे भरोसेमंद और पसंद की जाने वाली MPVs में गिनी जाती हैं. इनका सबसे बड़ा आकर्षण है कैप्टन सीट्स. Crysta में मिलने वाली वन-टच टम्बल कैप्टन सीट्स सफर को काफी आरामदायक बनाती हैं. वहीं Hycross में Ottoman seats और ज्यादा स्लाइड एडजस्टमेंट मिलता है.
इंजन की बात करें तो Crysta में दमदार डीजल इंजन मिलता है. दूसरी तरफ Hycross पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड ऑप्शन के साथ आती है. कंपनी के मुताबिक यह 22.16 km/l तक का माइलेज देती है. साथ ही इसमें सेल्फ चार्जिंग बैटरी सिस्टम है, यानी अलग से चार्ज करने की झंझट नहीं. कीमत की बात करें तो इनोवा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹18.70 लाख से शुरू होती है.
यह भी पढ़ें: बढ़ती तेल कीमतों के बीच कार मालिक जरूर जानें ये आसान टिप्स, फ्यूल खर्च होगा कम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










