पटना: जहानाबाद से पोता-पोती को ले घर लौट रहे दादा को ट्रक ने रौंदा, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा…
Patna News: पटना जिला के मसौढ़ी के पास पटना-गया स्टेट हाइवे-01 के धनरूआ बाजार में गुरुवार की रात 50 वर्षीय शख्स की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई.
Patna News: पटना जिला के मसौढ़ी के पास पटना-गया स्टेट हाइवे-01 के धनरूआ बाजार में गुरुवार की रात 50 वर्षीय शख्स की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. काशीपुर निवासी शिवनारायण प्रसाद के पुत्र विजय प्रसाद को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे वे मौके पर हीं दम तोड़ दिए.
जानकारी के अनुसार, जहानाबाद में पढ़ने वाले पोता-पोती को लेकर काशीपुर घर लौट रहे थे. बता दें कि विजय प्रसाद खाने का सामान लाने के लिए धनरूआ में टेंपू से उतरे थे. तभी ट्रक ने उन्हें कुचल दिया.
आक्रोशित लोगों ने स्टेट हाइवे किया जाम
बता दें कि घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने दौलता गांव के पास पकड़ लिया. इस बीच वहां के ग्रामीण चालक के पक्ष में उतर आए और पुलिस से भिड़ गए. पुलिस पर ईंट-पत्थर चलाकर चालक को छुड़ा लिया.
इधर, घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर स्टेट हाइवे जाम किया. इस दौरान लोगों द्वारा कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए. मौके पर मौजूद लोग मुआवजा व चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे. परिजनों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा था.
रांची पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, बोले- झारखंड के मुख्यमंत्री तो जासूस निकले
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










