Patna News : दानापुर कोडरमा इंटरसिटी ट्रेन का फेल हुआ इंजन, चिलचिलाती धूप से हलकान रहे यात्री

Published by : YUVRAJ RATAN Updated At : 18 May 2026 10:28 AM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Patna News : बीच सफर में दानापुर-कोडरमा इंटरसिटी का इंजन खराब, भीषण गर्मी में यात्रियों को हुई भारी परेशानी

विज्ञापन

Patna News (आनंद तिवारी) : दानापुर स्टेशन से कोडरमा जाने वाली ट्रेन नंबर 13234 दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन फेल हो जाने के कारण सोमवार की सुबह यात्री घंटों तक परेशान रहे. जानकारी के मुताबिक इंजन फेल होने के कारण दानापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन कई घंटों तक खड़ी रही. जिसके कारण तपती गर्मी में यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

प्लेटफार्म पर पहुंचते ही इंजन हुआ खराब

बताया जाता है कि दानापुर इंटरसिटी ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म नंबर दो से खुली 100 मीटर आगे बढ़ी और इंजन में खराबी आ गयी. जिसके बाद जांच की गयी तो पता चला कि ट्रेन का पावर इंजन फेल कर गया है. इसके बाद सूचना दानापुर कंट्रोल रूम को दी गई. मौके पर पहुंची टीम ने काफ़ी मशक़्क़त करने के बाद खराबी समय पर दूर नहीं हो पाई. इसके चलते दानापुर से खुसरूपुर, फतुवा, हरनौत, बिहारशरीफ़, पावापुरी, नालंदा समेत कोडरमा आदि स्टेशनों पर आवागमन करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

भीषण गर्मी से हलकान रहे यात्री

इंजन फेल होने की खबर से यात्रियों में अफरातफरी मच गयी. चिलचिलाती धूप के कारण यात्री परेशान नजर आए. खासकर बुजुर्ग और छोटे बच्चे अत्यधिक गर्मी से बेचैन दिखे. इस कारण यात्री भूखे-प्यासे ही ट्रेन ठीक होने का इंतजार करते रहे. वही जानकारों की माने तो यात्री करीब दो घंटे तक यूं ही परेशान होते रहे. बाद में रेलवे यार्ड से दूसरे इंजन की व्यवस्था की गई. इंजन आने के बाद फिर ट्रेन रवाना हुई. इस दौरान अधिकांश यात्री ट्रेन से बाहर निकलकर प्लेटफॉर्म की छाव में बैठे दिखे, वहीं कुछ यात्री आटो रिजर्व कर पटना रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो गये. गाड़ी करीब दो घंटे बाद रवाना हुई.

Also Read : Buxar News : पिता को खोने के बाद नहीं मानी हार, डुमरांव के मनीष बने जीएसटी इंस्पेक्टर

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

YUVRAJ RATAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन