Patna News: सात दिनों में 14 लाख टन धान की करनी होगी खरीद, इन जिलों में बेहद कम हुई खरीदारी

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 09 Feb 2025 6:02 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: राइस मिलों से मिलिंग के बाद एसएफसी को 6 लाख 49 हजार 76 टन चावल ही आपूर्ति की जा सकी है.

विज्ञापन

Patna News. 15 फरवरी धान खरीद की अंतिम तिथि निर्धारित है. इस दौरान शनिवार की शाम तक 30 लाख 98 हजार 449 टन धान की खरीद हुई थी. शेष सात दिनों में 14 लाख टन धान की खरीद करनी है. प्रतिदिन दो लाख टन धान की खरीद करने पर लक्ष्य की पूर्ति होगी. बेगूसराय और शिवहर जिले में अभी 20 हजार टन भी धान की खरीद नहीं हो सकी है. इसके अलावा खगड़िया, दरभंगा में 30 हजार टन और वैशाली, शेखपुरा, भागलपुर, मुंगेर में 40 हजार टन धान की खरीद नहीं हो सकी है.

रोहतास में 3 व पटना में एक लाख के पार खरीद

रोहतास में 301799.531, औरंगाबाद में 181314.429, बांका में 127713.940, भोजपुर में 135108.986, पूर्वी चंपारण में 112113.002 टन धान की खरीद हुई है. गया में 149368.324, कैमूर में 179056.203, नालंदा में 133114.445, पटना में 148819.737, सुपौल में 111286.417 टन धान क्रय हुआ है.

इन जिलों में अभी कम हुई खरीद

बेगूसराय में 12154.612 टन, शिवहर में 17264.911 टन, खगड़िया में 27112.418, दरभंगा में 29246.958 टन, वैशाली में 31651.691 टन, शेखपुरा में 32641.19 टन, भागलपुर में 34276.583 टन धान की खरीद हो सकी है. मुंगेर में 38578.354, कटिहार में 41493.348, गोपालगंज में 43290.684, सहरसा में 44381.309, लखीसराय में 50243.831, जहानाबाद में 51764.638, सीतामढ़ी में 51102.210, जमुई में 53976.618, अरवल में 54570.993 टन धान क्रय हुआ है.

एसएफसी को 6.49 लाख टन चावल की आपूर्ति

राइस मिलों से मिलिंग के बाद एसएफसी को 6 लाख 49 हजार 76 टन चावल ही आपूर्ति की जा सकी है. 9 लाख 41 हजार 137 टन धान मिलिंग के लिए राइस मिलों में भेजी गयी है. चावल आपूर्ति की रफ्तार भी धीमी है. बेगूसराय में 2987, वैशाली में 7134, सीवान में 7627, गोपालगंज में 8526, भोजपुर में 23606 और पश्चिम चंपारण में 22040 टन चावल की आपूर्ति हुई है.

Also Read: Patna Crime: प्रेम प्रसंग में नहीं हुई थी ट्रीपल मर्डर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस को चौकाया

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन