ePaper

Patna Metro Update: 2,566 करोड़ की सौगात, जंक्शन से रुकनपुरा तक मेट्रो की सुरंग और स्टेशन बनेंगे

Updated at : 24 Sep 2025 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
Patna Metro Update

Patna Metro Update

Patna Metro Update: पटना मेट्रो का सपना अब और करीब आ गया है. भूमिगत सुरंगों से लेकर आधुनिक स्टेशनों तक, राजधानी की रफ्तार बदलने वाली इस परियोजना पर एक और बड़ा कदम उठाया गया है.

विज्ञापन

Patna Metro Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस माह पटना मेट्रो का आंशिक उद्घाटन करने वाले हैं. इसी बीच, पहले चरण के काम को गति देने के लिए पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (PMRCL) ने हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (HCC) को 2,566 करोड़ रुपये का ठेका दिया है.

इस ठेके में टनल बोरिंग मशीन (TBM) के जरिए 10.67 किलोमीटर लंबी भूमिगत सुरंग और छह स्टेशनों का निर्माण शामिल है.

दो पैकेज में बंटा ठेका

एचसीसी को पीएमआरसीएल से दो पैकेज के तहत यह जिम्मेदारी मिली है. पहले पैकेज की कीमत 1,418.3 करोड़ रुपये है, जिसके तहत दो भूमिगत सुरंगों का डिजाइन और निर्माण, एक कट-एंड-कवर सुरंग, मीठापुर में भूमिगत रैंप और तीन स्टेशन—विकास भवन, विद्युत भवन और पटना जंक्शन बनाए जाएंगे. दूसरा पैकेज 1,147.51 करोड़ रुपये का है, जिसमें रुकनपुरा में भूमिगत रैंप और तीन स्टेशन—रुकनपुरा, राजा बाजार और पटना जू का निर्माण शामिल है.

 जंक्शन से रुकनपुरा तक मेट्रो की सुरंग और स्टेशन बनेंगे

पहले चरण में अब सिर्फ चार स्टेशन बाकी

इस ठेके के बाद पहले चरण का काम लगभग पूरा होने की दिशा में है. अब केवल चार स्टेशनों—दानापुर कंटोनमेंट, सगुना मोड़, रुकनपुरा और पाटलिपुत्र—का काम शेष रह गया है. गौरतलब है कि एचसीसी वर्तमान में मुंबई मेट्रो लाइन-3, इंदौर मेट्रो चरण-1 और चेन्नई मेट्रो के दो पैकेज पर भी काम कर रही है.

दो लाइन, 24 स्टेशन का सपना

पटना मेट्रो परियोजना का पहला चरण कुल 30.91 किलोमीटर लंबा है. इसमें दो कॉरिडोर और 24 स्टेशन शामिल हैं. पहली लाइन 16.86 किलोमीटर की होगी, जिसमें 14 स्टेशन होंगे. दूसरी लाइन 14.05 किलोमीटर लंबी होगी और इसमें 12 स्टेशन शामिल हैं.

पीएम मोदी करेंगे संचालन का शुभारंभ

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी माह पहले चरण के तीन स्टेशनों—आईएसबीटी, जीरो माइल और भूतनाथ—तक मेट्रो परिचालन का उद्घाटन करेंगे. इससे राजधानी के यात्रियों को पहली बार भूमिगत मेट्रो सफर का अनुभव मिलेगा.

Also Read: Bihar Politics: कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, पटना में 84 साल बाद CWC की बैठक

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन