जेपी सेतु पर चेकिंग के दौरान बैग खोलते ही उड़े पुलिस के होश, धरे गए तीन संदिग्ध

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Patna: पटना के जेपी सेतु चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक कार से 16.5 लाख रुपये नकद बरामद किए. कार में सवार तीन लोग रकम का कोई सबूत नहीं दे सके. मामले की सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दे दी गई है और आगे की जांच जारी है.

विज्ञापन

Patna: पटना में वाहन जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. दीघा थाना की टीम जेपी सेतु चेकपोस्ट पर गाड़ियों की जांच कर रही थी. इसी दौरान एक कार पर शक हुआ और उसे रोककर तलाशी ली गई. कार में सवार तीन लोग पटना से कहीं बाहर जा रहे थे. पुलिस ने जब गाड़ी की जांच की तो पिछली सीट पर रखा एक बैग नजर आया. बैग खोलते ही उसमें बड़ी मात्रा में नकदी मिली. मौके पर ही रकम की गिनती कराई गई तो कुल 16 लाख 50 हजार रुपये निकले.

आपके शहर में

विज्ञापन

पूछताछ में नहीं दे पाए जवाब

इतनी बड़ी रकम देखकर पुलिस अधिकारियों ने तुरंत तीनों लोगों से पूछताछ शुरू कर दी. उनसे पूछा गया कि ये पैसा कहां से आया और किस काम के लिए ले जाया जा रहा था. पुलिस ने उनसे रकम से जुड़े दस्तावेज या कोई वैध प्रमाण दिखाने को कहा, लेकिन वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अब होगी जांच

पुलिस ने एहतियात के तौर पर तीनों को हिरासत में लिया और थाने ले आई. शुरुआती जांच में जब पैसे का कोई साफ स्रोत सामने नहीं आया तो पुलिस ने मामले की जानकारी आयकर विभाग को दे दी. अब पूरे मामले की जांच आयकर विभाग की टीम करेगी. जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक बरामद नकदी को सुरक्षित रखा जाएगा.

पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी. पुलिस ने साफ किया कि चुनाव या किसी अन्य संवेदनशील समय को देखते हुए वाहन जांच अभियान जारी रहेगा और संदिग्ध मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और समस्तीपुर के लिए बड़ी सौगात, अब नियमित चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

पवन सिंह, चिराग या कुशवाहा? NDA में किसकी बनेगी बात, फंसा सियासी गणित

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन