ePaper

पटना मेट्रो: आरपीएस मोड़ और पाटलिपुत्र स्टेशन के बीच बेली रोड पर पहला वायाडक्ट यू गर्डर लांच

Updated at : 15 Sep 2023 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
पटना मेट्रो: आरपीएस मोड़ और पाटलिपुत्र स्टेशन के बीच बेली रोड पर पहला वायाडक्ट यू गर्डर लांच

पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के कॉरिडोर वन यानि दानापुर से बेली रोड होते हुए पटना जंक्शन के एलिवेटेड रूट पर यू-गर्डर लांच किये जाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इस खंड के सबसे पहले 170 टन प्री-कास्ट व 28 मीटर लंबे वायाडक्ट यू गर्डर की लांचिंग शुक्रवार को नेशनल इंजीनियर डे पर की गयी.

विज्ञापन
undefined

पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के कॉरिडोर वन यानि दानापुर से बेली रोड होते हुए पटना जंक्शन के एलिवेटेड रूट पर यू-गर्डर लांच किये जाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.

undefined

इस खंड के सबसे पहले 170 टन प्री-कास्ट व 28 मीटर लंबे वायाडक्ट यू गर्डर की लांचिंग शुक्रवार को नेशनल इंजीनियर डे पर की गयी. आरपीएस मोड़ स्टेशन और पाटलिपुत्र मेट्रो स्टेशन के बीच स्थित वायाडक्ट में पिलर नंबर 133-134 पर इस उपलब्धि को हासिल किया गया.

undefined

यू गर्डर को कास्टिंग यार्ड में प्री-कास्ट किया जाता है. इसके बाद क्रेन की मदद से इसे दो पियर कैप्स के बीच लांच किया जाता है. इस पर मेट्रो ट्रैक बिछाने की प्रक्रिया होगी.

undefined

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारी ने बताया कि 17.93 किमी लंबे कॉरिडोर-वन में कुल 14 एलिवेटेड और अंडरग्राउंड स्टेशन हैं. इनमें दानापुर छावनी, सगुना मोड़, आरपीएस मोड़, पाटलिपुत्र, मीठापुर, रामकृष्ण नगर और जगनपुरा एलिवेटेड स्टेशन जबकि रुकनपुरा, राजा बाजार, पटना चिड़ियाघर, विकास भवन, विद्युत भवन, पटना स्टेशन अंडरग्राउंड स्टेशन हैं.

undefined

पटना स्टेशन और खेमनीचक इंटरचेंज स्टेशन हैं. एलिवेटेड ट्रैक की लंबाई 7.42 किमी जबकि अंडरग्राउंड ट्रैक की लंबाई 10.51 किमी है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन