पटना के जनार्दन घाट पर हादसा, गंगा में डूबने से स्कूली छात्र की मौत, मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

मौके पर पहुंची SDRF की टीम

Patna: पटना के जनार्दन घाट पर रविवार को गंगा स्नान के दौरान दो स्कूली छात्र डूब गए. स्थानीय लोगों ने एमी को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन हर्ष की डूबने से मौत हो गई. एसडीआरएफ ने दो घंटे की मशक्कत के बाद हर्ष का शव बरामद किया.

विज्ञापन

Patna: पटना के दीघा के जनार्दन घाट पर गंगा नदी में रविवार को बेली रोड इलाके के रहने वाले दो स्कूली छात्र डूब गये. इसमें एक छात्र की मौत हो गयी. वहीं दूसरे छात्र को स्थानीय लोगों की तत्परता से बचा लिया गया. मृत छात्र की पहचान हवाई अड्डा थाना क्षेत्र के खजपुरा निवासी हर्ष के रूप में हुई है. वहीं बचाये गये छात्र की पहचान एमी कक्षा नौ के रूप में हुई.

परिजनों को बिना बताए गए थे नहाने

रविवार को छुट्टी होने के कारण दोनों छात्र परिजनों को बिना बताये सुबह नौ बजे घर से निकलकर जनार्दन घाट पर गंगा स्नान करने पहुंच गये. दोनों स्नान करने नदी में उतरे, वे गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाये और डूबने लगे.

छात्रों को डूबते देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और डायल 112 की टीम को भी सूचना दी. स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद एमी को सुरक्षित पानी से बाहर खींच लिया, लेकिन हर्ष देखते ही देखते गहरे पानी में समा गया और आंखों से ओझल हो गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

दो घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद हुआ शव

घटना की सूचना पर एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम को मौके पर बुलाया गया. करीब दो घंटे तक चले सघन सर्च ऑपरेशन के बाद हर्ष का शव बरामद किया जा सका. शव मिलते ही घाट पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अगर समय रहते बचाव कार्य शुरू नहीं होता, तो दूसरा बच्चा भी अपनी जान गंवा सकता था. दीघा थाना पुलिस ने हर्ष के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें: बिहार कैबिनेट विस्तार का काउंटडाउन शुरू, राम कृपाल यादव बोले- अब और समय नहीं लगेगा

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन