ePaper

पटना हाईकोर्ट की नौकरी के नाम पर ठगी का बड़ा खेल, नकली आईडी बनाकर करता था बहाली

Updated at : 11 May 2025 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
Patna High Court

Patna High Court (आरोपी सुभाष चंद्रा गिरफ्तार)

Patna High Court: पटना हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. आरोपी लोगों से लाखों रुपये लेकर नकली नियुक्ति पत्र, फर्जी आईडी और दस्तावेज देता था. पुलिस ने छापेमारी में कई फर्जी कागजात बरामद कर गिरोह के सरगना को दबोच लिया है.

विज्ञापन

Patna High Court: पटना हाइकोर्ट में फर्जी नौकरी दिलवाने के खेल का पर्दाफाश हुआ है. इस घोटाले का मास्टरमाइंड सुभाष चंद्रा पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है. वह खुद को हाईकोर्ट से जुड़ा बताकर दो लाख रुपये में नौकरी का झांसा देता था और नकली नियुक्ति पत्र, पहचान पत्र समेत तमाम दस्तावेज तैयार कर अभ्यर्थियों को सौंप देता था. इतना ही नहीं, आईडी कार्ड बनवाने के लिए भी वह उम्मीदवारों से दस-दस हजार रुपये वसूलता था.

घर से मिले फर्जी दस्तावेज, गैंग के दो सदस्य फरार

कोतवाली थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि सुभाष चंद्रा कई नामों से पहचाना जाता है. उसके घर से बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज मिले हैं. इस मामले में तीन लोगों को नामजद किया गया था – सिंटू कुमार, श्रवण कुमार उर्फ शरवन और सुभाष चंद्रा. इनमें से सिंटू की मौत हो चुकी है, जबकि श्रवण अब भी फरार है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

पटना हाईकोर्ट की शिकायत के बाद खुला मामला

डिप्टी रजिस्टार जय कुमार सिंह ने 28 फरवरी 2023 को कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसमें यह सामने आया कि सिंटू और श्रवण हाईकोर्ट के डिजिटाइजेशन सेक्शन में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के तौर पर तैनात थे. वेंडर की शिकायत के बाद जब मामले की जांच हुई, तो उनके पास से फर्जी आईकार्ड और दस्तावेज बरामद हुए. यहां तक कि उनके पहचान पत्र पर हाईकोर्ट के रजिस्टार जनरल के फर्जी हस्ताक्षर भी पाए गए.

Also Read: बिहार के इन 32 जिलों में 15 और 16 मई को होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

पूछताछ में कई नए नाम उजागर

सुभाष चंद्रा से पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि उसके साथ इस फर्जीवाड़े में और लोग भी जुड़े हुए हैं. पुलिस को शक है कि इस गिरोह ने अब तक कई लोगों को फर्जी तरीके से बहाल कराया है. अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद इस घोटाले की पूरी परतें खुलने की संभावना है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन