Bihar Rain Alert: बिहार के इन 32 जिलों में 15 और 16 मई को होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Published by :Paritosh Shahi
Published at :11 May 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather

Bihar Weather

Bihar Rain Alert: बिहार के में मौसम ने करवट ली है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 32 जिलों में 15 मई को आंधी, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. चेतावनी के मुताबिक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के अधिकांश जिलों में 15 और 16 मई को खराब मौसम की चेतावनी जारी की है. इस दौरान मौसम विभाग ने 32 जिलों को येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें वज्रपात (आकाशीय बिजली), मेघगर्जन और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने बताया कि 15 मई से 16 मई तक पूर्वी और उत्तरी बिहार के हिस्सों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं.

Imd alert

कहां-कहां जारी किया गया अलर्ट?

बिहार के जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है उनमें पटना, गया, नालंदा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, सुपौल, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका और अररिया सहित 32 जिले शामिल हैं. वहीं, कैमूर (भभुआ), रोहतास, बक्सर, भोजपुर और अरवल में किसी प्रकार चेतावनी जारी नहीं हुई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कल कैसा रहा मौसम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि शनिवार को बिहार के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया. सबसे अधिक गर्मी गोपालगंज में दर्ज की गई, जहां पारा 42.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके बाद वाल्मीकि नगर 42.0 डिग्री, पटना 41.5 डिग्री, बक्सर 41.4 डिग्री और गया और डेहरी में 41.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

शेखपुरा और बांका में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री रहा, वहीं औरंगाबाद में 40.5 और भागलपुर में 40.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा दरभंगा, सुपौल, मोतीहारी और भोजपुर जैसे जिलों में भी पारा 40 डिग्री को छू गया.

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: अब घर बैठे ठीक करें जमीन का रिकॉर्ड, छूटी जमाबंदी भी होगी ऑनलाइन दर्ज, गलतियां सुधारने का आसान तरीका

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है।. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के पटना जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन