बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन के आखिरी दिन होगा शक्ति प्रदर्शन, BJP कैंडिडेट भरेंगे पर्चा, PK ने नॉमिनेशन से पहले हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा

बीजेपी कैंडिडेट नीरज सिन्हा और हरिहरनाथ मंदिर में पूजा करते हुए प्रशांत किशोर
Bankipur By Election: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन है. आज BJP कैंडिडेट नीरज सिन्हा और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर नॉमिनेशन करेंगे. पीके ने नामांकन से पहले हरिहरनाथ मंदिर में जाकर सुबह-सुबह पूजा की.
Bankipur By Election: पटना की बांकीपुर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोट डाले जायेंगे. आज नॉमिनेशन का आखिरी दिन है. आज बीजेपी कैंडिडेट नीरज सिन्हा और जन सुराज के कैंडिडेट प्रशांत किशोर दोनों नॉमिनेशन करेंगे. इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं. बीजेपी और जन सुराज दोनों की ओर से आज शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा.
नॉमिनेशन से पहले प्रशांत किशोर ने की पूजा
जन सुराज के प्रशांत किशोर की बात करें तो, सोमवार को नॉमिनेशन से पहले उन्होंने सुबह-सुबह पूजा-पाठ किया. प्रशांत किशोर सोनपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे थे. यहां उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया. इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से भगवान हरिहरनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद लिया और राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.
बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर आज शक्ति प्रदर्शन कर सकते हैं. वे अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो करते हुए नॉमिनेशन करने जा सकते हैं. इतना ही नहीं, पर्चा भरने के बाद पीके स्काउट एंड गाइड मैदान में जनसभा में शामिल भी होंगे और लोगों को संबोधित करेंगे.
बीजेपी में भी शक्ति प्रदर्शन की तैयारी
दूसरी तरफ बीजेपी के कैंडिडेट नीरज सिन्हा भी पूरी तैयारी में हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी ऑफिस से नीरज सिन्हा रोड शो करते हुए नॉमिनेशन करने पहुंचेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी साथ रह सकते हैं. इस तरह से देखा जाए तो शक्ति प्रदर्शन की तैयारी पूरी तरह कर ली गई है.
बीजेपी की राह शुरुआत में थोड़ी उतार-चढ़ाव जरुर रही. इसकी वजह से विपक्ष ने निशाना भी जमकर साधा. पहले अभिषेक कुमार को कैंडिडेट बनाया गया था. लेकिन उन्होंने पारिवारिक कारणों से चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया. इसके बाद तुरंत बीजेपी ने नीरज सिन्हा को अपना उम्मीदवार बना दिया. नीरज सिन्हा बूथ स्तर से लेकर मंडल अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. ऐसे में अब वे बांकीपुर उपचुनाव के लिए नॉमिनेशन करने वाले हैं.
Also Read: बिहार के 27 जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना, 40 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीती दयाल
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










