बिहार के 27 जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना, 40 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा

बिहार के 27 जिलों में बारिश का अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का मिजाज इन दिनों खुशनुमा बना हुआ है. इस बीच आज मौसम विभाग की ओर से 27 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज बारिश के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है.
Bihar Rain Alert: बिहार में मॉनसून एक्टिव है. राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश का दौर देखा जा रहा है. कहीं मध्यम स्तर की तो कहीं तेज बारिश दर्ज की जा रही है. रुक-रुककर जिलों में बारिश का दौर जारी है. ऐसे में आज मौसम विभाग ने 27 जिलों में अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली गिर सकती है. साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने की संभावना है.
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग की ओर से जिन भी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, पटना, बेगूसराय, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, नवादा और गयाजी शामिल है.
इन जिलों में हो सकती है भयंकर बारिश
मौसम विभाग की माने तो, कुछ जिलों में ज्यादा प्रभाव मॉनसून का रह सकता है. सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, भागलपुर, बांका, किशनगंज और कटिहार जिले में भारी से भारी बारिश हो सकती है. बिगड़े मौसम को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है. खासकर किसानों से इस दौरान खेतों में काम नहीं करने की सलाह दी गई है. इस तरह से पूरे जुलाई महीने में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रह सकता है.

पिछले 24 घंटे में बिहार का मौसम
बीते 24 घंटों के दौरान बिहार के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई. रक्सौल, सीवान, समस्तीपुर, पटना के कुछ इलाके समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश दर्ज की गई. पटना में हुई बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया. अस्पताल में पानी भरने मरीजों को परेशानी हुई. लेकिन इस स्थिति को देखते हुए नगर निगम की ओर से जस्द ही पानी निकाला गया.
अगले कुछ दिनों तक मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग की माने तो, अगले तीन से चार दिनों तक मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना रहेगा. पूरे बिहार में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश होती रहेगी. इसके साथ ही कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी संभावना बनी रहेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है.
Also Read: 51000 करोड़ की लागत से बिहार के पास बनेगा चिकेन नेक अंडरग्राउंड रेल लाइन, देखें पूरा रूट प्लान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीती दयाल
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










