ePaper

Patna Encounter: पटना के गोपाल खेमका हत्याकांड में एनकाउंटर, पुलिस ने अपराधी राजा को किया ढेर

Updated at : 08 Jul 2025 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
patna encounter news

गोपाल खेमका (File)

Patna Encounter News: पटना में कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस ने एनकाउंटर में एक आरोपी को ढेर किया है. पटना में शूटर के गिरफ्तार होने के बाद अब आरोपी विकास को गोली मारी गयी.

विज्ञापन

Patna Encounter: पटना में शुक्रवार की रात को हुए कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में शूटर उमेश यादव की गिरफ्तारी के बाद देर रात को एनकाउंटर हुआ जिसमें पुलिस ने एक आरोपी विकास उर्फ राजा को ढेर किया है. पटना के मलसलामी में यह मुठभेड़ हुआ. सोमवार को शूटर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने रात भर छापेमारी की. इस क्रम में कुख्यात राजा ने पुलिस पर गोली चलायी और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाकर उसे मार गिराया.

दिन में पकड़ाया था शूटर

गोपाल खेमका की हत्या करने वाले शूटर उमेश यादव को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पुलिस ने उसे मलसलामी स्थित उसके घर के पास से ही उठाया था. मिली जानकारी के अनुसार, उमेश यादव ने पूछताछ में कई लोगों के नाम उगले. जिसके बाद देर रात तक पटना के कई इलाकों में छापेमारी चली.

पटना में एनकाउंटर

ALSO READ: गोपाल खेमका का हत्यारा शूटर उमेश यादव उगल रहा राज! मास्टरमाइंड विजय सहनी को खोज रही पटना पुलिस

एसएसपी पटना ने एनकाउंटर की पुष्टि की

पुलिस के अनुसार, देर रात पौने तीन बजे के करीब यह एनकाउंटर हुआ है. मालसलामी थाना से करीब 2 किलोमीटर दूर पीर दमरिया घाट के पास पुलिस और अपराधी में मुठभेड़ हुई. जिसमें पुलिस ने कुख्यात अपराधी विकास उर्फ राजा (29वर्ष) को ढेर किया. पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने प्रभात खबर से बातचीत में इस एनकाउंटर और कुख्यात राजा की मौत की पुष्टि की है.

पटना में एनकाउंटर

घटनास्थल से पिस्टल, गोली और खोखा बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस के वरीय पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे. सुबह-सुबह घटनास्थल पर जाकर जांच की गयी. घटनास्थल से 1 पिस्टल, गोली और खोखा बरामद किया गया. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया. वहीं इस एनकाउंटर से सनसनी मची हुई है.

पटना में एनकाउंटर
विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन