रणधीर वर्मा अंडर-19 ट्रॉफी में पटना ने जहानाबाद को हराया

Published by : DHARMNATH PRASAD Updated At : 26 Apr 2025 1:13 AM

विज्ञापन

बीसीए द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 ट्रॉफी में शुक्रवार को पटना ने जहानाबाद को 153 रन से पराजित किया.

विज्ञापन

पटना़ बीसीए द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 ट्रॉफी में शुक्रवार को पटना ने जहानाबाद को 153 रन से पराजित किया. सदिसोपुर के डीएल सिंह क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गये मैच में पटना ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 291 रन बनाये. आदित्य संजय कुमार ने 45 रन, विकास विनय कृष्णा ने 42 रन, रौनित दीपक कुमार ने 49 रन बनाये. जहानाबाद की ओर से अनय सुशील कुमार कुमार धीरेंद्र शान ने तीन विकेट झटके. जवाब में जहानाबाद की टीम 38.3 ओवर में 138 रन ही बना सकी. धीरज धनंजय कुमार ने 17, कुमार संजीव शुभम ने 11, दीपक चंद्र सहनी ने 12, कुमार धीरेंद्र शान ने 33, पीयूष अवध नंदन ने 12, राज गजेंद्र कमल 12, आयुष जितेंद्र पटेल ने 28 रन बनाये. पटना की ओर से कप्तान प्रकाश प्रदीप ज्ञान ने चार विकेट चटकाये. उत्कर्ष धीरज कुमार और प्रियांशु अमित कुमार को दो-दो विकेट मिले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DHARMNATH PRASAD

लेखक के बारे में

By DHARMNATH PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन