Live Video: पटना के बोरिंग रोड में 1850000 लूटने आए बदमाश, देखें कर्मचारियों ने कैसे छीन ली पिस्टल

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 11 Aug 2025 5:52 PM

विज्ञापन

कल्याण ज्वेलर्स में लूट की कोशिश

Live Video: पटना के बोरिंग रोड पर सोमवार को कल्याण ज्वेलर्स के कर्मचारियों से 18.5 लाख रुपये लूटने की कोशिश की गई. पिस्टलधारी दो अपराधियों से संघर्ष में कर्मचारियों ने बहादुरी दिखाते हुए न केवल लूट रोकी, बल्कि पिस्टल भी छीन ली.

विज्ञापन

Live Video, अजीत कुमार: बिहार की राजधानी पटना के सबसे व्यस्त और पॉश इलाकों में से एक बोरिंग रोड पर सोमवार को दिनदहाड़े लूट की कोशिश ने लोगों को दहला दिया. बैंक ऑफ बड़ौदा, एस.के. पुरी शाखा के बाहर कल्याण ज्वेलर्स के कर्मचारियों से पिस्टल के बल पर लूटने पहुंचे दो अपराधियों और कर्मचारियों के बीच जमकर हाथापाई हुई. संघर्ष के दौरान गोली भी चली, लेकिन कर्मचारियों ने साहस का परिचय देते हुए न केवल अपराधियों को खदेड़ दिया बल्कि उनकी पिस्टल भी छीन ली. पूरी वारदात बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

देखें Video:-

गोली दीवार में लगी

कल्याण ज्वेलर्स के दो कर्मचारी सुबह बैंक खुलने के बाद करीब 11:55 बजे 18 लाख 50 हजार रुपये जमा कराने पहुंचे थे. जैसे ही वे बैंक में चढ़ने वाली सीढ़ियों पर पहुंचे, हेलमेट पहने एक अपराधी ने रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश की. इस दौरान कर्मचारी और अपराधी के बीच जोरदार छीना-झपटी शुरू हो गई.

इसी संघर्ष में अपराधी ने पिस्टल से फायर कर दिया, लेकिन गोली दीवार में जा लगी. इसके बावजूद कर्मचारियों ने हिम्मत नहीं हारी और पिस्टल छीन ली. हालात बिगड़ते देख अपराधी अपना हेलमेट छोड़कर मौके से फरार हो गए.

देखें Video:-

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

दोनों अपराधियों की पहचान कर ली गई है

घटना की सूचना मिलते ही कृष्णापुरी थाना पुलिस और मोटरसाइकिल गश्ती दल मौके पर पहुंचा. पुलिस के आने से पहले ही अपराधी पिस्टल फेंककर भाग चुके थे. घटनास्थल से एक लोडेड पिस्टल बरामद की गई है. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

दिनदहाड़े बैंक परिसर में हुई इस वारदात ने एक बार फिर से राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद होने का संकेत दे दिया है. हालांकि, कल्याण ज्वेलर्स के कर्मचारियों की बहादुरी ने लाखों रुपये की लूट को नाकाम कर दिया.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 10 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन