बिहार में राजस्व विभाग के सरकारी दस्तावेज से नहीं हटेगा भूमिहार-ब्राह्मण का नाम, मंत्री विजय सिन्हा ने क्या बताया?

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Bhumi: राजस्व विभाग से जुड़े सरकारी दस्तावेजों से भूमिहार-ब्राह्मण का नाम नहीं हटाया जाएगा. उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की तरफ से इसे लेकर आदेश जारी कर दिया गया है. जातिगत नाम से कोई भी छेड़छाड़ नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Bhumi: बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा की तरफ से सरकारी दस्तावेजों को लेकर बड़ा आदेश दिया गया है. मंत्री विजय सिन्हा के मुताबिक, राजस्व संबंधी सरकारी दस्तावेजों से भूमिहार-ब्राह्मण के नाम नहीं हटाए जायेंगे. इसको लेकर विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बजट सत्र में उठाया गया ये मामला

बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. इस दौरान कई मामले विधायकों की तरफ से उठाए जा रहे हैं. ऐसे में जाति के कॉलम में भूमिहार होगा या भूमिहार ब्राह्मण से जुड़ा सवाल किया गया. इस पर मंत्री विजय सिन्हा की तरफ से ऐलान किया गया कि राजस्व भूमि सुधार विभाग के अभिलेख में पहले की तरह भूमिहार ब्राह्मण लिखा रहेगा. इसमें किसी तरह का कोई सुधार या फिर छेड़छाड़ नहीं किया जाएगा.

जमीन पर अवैध कब्जा के मामले में क्या कहा?

जानकारी के मुताबिक, अतरी विधायक रोमित कुमार की तरफ से इस मुद्दे पर कहा गया था कि 1931 की जनगणना में भूमिहार ब्राह्मण की आबादी नौ लाख दर्ज थी. लेकिन 2023 में हुई जातीय गणना में शामिल 215 जातियों की लिस्ट में इस भूमिहार ब्राह्मण का नाम हटा दिया गया. जमीन पर अवैध कब्जा का मुद्दा आरजेडी विधायक राहुल कुमार की तरफ से उठाया गया. जिस पर विजय सिन्हा ने कहा, मेरी दवा कड़वी होती है लेकिन असर होता है. जो मेरा मिशन है, उसे पूरा करके रहूंगा. जब तक राजस्व विभाग में हूं, परिणाम निकलेगा.

537 अंचलों में लगाए जायेंगे सीसीटीवी कैमरे

विभाग की तरफ से राज्य के सभी 537 अंचल कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे. इसे लेकर 6.71 करोड़ रुपए की राशि आवंटित किए गए हैं. प्रति अंचल 1.25 लाख रुपए आवंटित किए गए. यह काम इस साल ही शुरू किया जाएगा. सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने को लेकर यह उद्देश्य बताया गया कि प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही और सुरक्षा को मजबूत करना है.

Also Read: अलीपुरद्वार अमृत भारत का नियमित होगा परिचालन, शेखपुरा-दिल्ली के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का ऐलान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन