Bihar Weather News: बिहार के 10 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 11 Aug 2025 2:43 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Weather News: बिहार के 10 जिलों में अगले 3 घंटे के दौरान आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने इसे लेकर तात्कालिक चेतावनी जारी की है. इसमें बताया गया है कि खराब मौसम में लोग सतर्क रहें.
Bihar Weather News: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अगले 3 घंटे के दौरान बिहार के रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, वैशाली, पटना, भोजपुर, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा और बेगूसराय जिले में भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने और ठनका गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी हुआ है.

12 अगस्त तक इन जिलों में भयंकर बारिश के आसार
पटना मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान यानी 12 अगस्त तक पूर्वी और पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में भारी बारिश होगी. इन जिलों में तेजा हवा चलने के साथ-साथ वज्रपात और मेघगर्जन की भी संभावना है.

27 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के अररिया, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, दरभंगा, गया, जमुई, जहानाबाद, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पटना, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल और वैशाली जिले में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इन जिलों में भी तेज हवा चलने के साथ ठनका गिरने की चेतावनी जारी की गई है.

कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार
बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी के कारण कई जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है. पानी गांवों और शहरों में घुस गया है, जिससे घर, खेत और सड़कें जलमग्न हो गए हैं. हजारों एकड़ फसलें बर्बाद हो चुकी हैं और लोग ऊंचे स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं.
कई इलाकों का संपर्क टूट गया है. स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 9वीं बटालियन की 14 टीमों को अलर्ट पर रखा गया है. इनमें से कई टीमें पहले से दरभंगा, सुपौल, मोतिहारी और नालंदा में राहत-बचाव कार्य में लगी हैं.
हिलसा और एकंगर सराय में भी टीमें अलर्ट मोड में हैं. पटना में एक टीम तुरंत एक्शन लेने के लिए तैयार है. शेष टीमें बटालियन मुख्यालय पर नाव, लाइफ जैकेट, रेस्क्यू किट और मेडिकल सुविधाओं के साथ तैनात हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रभावित क्षेत्रों में भेजा जा सके.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इसे भी पढ़ें: सड़क, रेल और हवाई रूट से जुड़ेगा पुनौरा धाम, पटना से बिना बाधा के यात्रा का रोडमैप तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










