ePaper

Patna: NIT मोड़ से कारगिल चौक तक 6 घंटे नहीं चलेगी सिटी बस, पटना डीएम का आदेश

Updated at : 08 Apr 2024 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
Patna: NIT मोड़ से कारगिल चौक तक 6 घंटे नहीं चलेगी सिटी बस, पटना डीएम का आदेश

Patna NIT मोड़ से कारगिल चौक के बीच व्यवसायिक बसों के परिचालन को नियंत्रित करने का आदेश पटना डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने यातायात पुलिस अधीक्षक को दिया है. सुबह, दोपहर और शाम में दो-दो घंटे सिटी बसों के परिचालन पर रोक लगाया गया है. शहर में यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए पटना डीएम ने महत्वपूर्ण निर्णय लिये. सुबह से लेकर शाम तक छह घंटे सिटी बस का परिचालन एनआईटी से कारगिल चौक के रास्ते नहीं होगा.

विज्ञापन

Patna: पटना. अशोक राजपथ में यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए एनआइटी मोड़ से कारगिल चौक के बीच निर्धारित अवधि में सिटी बसें नहीं चलेंगी. इस संबंध में डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने एनआइटी मोड़ से कारगिल चौक के बीच व्यावसायिक बसों आदि के परिचालन को नियंत्रित करने का ट्रैफिक एसपी को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. साथ ही इस मार्ग में ऑटो व इ-रिक्शा के वन-वे परिचालन का सख्ती से अनुपालन कराने को कहा है.

इन अवधियों में बंद रहेगा परिचालन

एनआइटी मोड़ से कारगिल चौक के बीच सुबह नौ बजे से पूर्वाह्न 11 बजे, दोपहर एक बजे से अपराह्न तीन बजे व व शाम पांच बजे से सात बजे तक सिटी बसों के परिचालन पर रोक रहेगी. इस अवधि में सिटी बसों के परिचालन को प्रतिबंधित करने के लिए ट्रैफिक एसपी को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है. डीएम ने कार्यालय व स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों सहित आम लोगों के सुचारू आवागमन के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी व यातायात पुलिस उपाधीक्षक के प्रस्ताव पर यह निर्णय लिया है.

Also Read: बिहार में अपनी पारंपरिक सीटों से भी बेदखल हो गयी कांग्रेस, जानें कन्हैया के साथ क्या हुआ खेला

इसे शीघ्र लागू किया जायेगा

डीएम ने कहा कि अशोक राजपथ में डबल-डेकर पुल व मेट्रो का काम चलने के कारण यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है.उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था व पटना सदर एसडीओ को सुचारू यातायात सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. इस संबंध में ट्रैफिक एसपी अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि सिटी बसों के परिचालन पर रोक लगाने के लिए निर्धारित समय की समीक्षा की जा रही है.इसमें प्रशासन से सहयोग लेकर करना है. इस संबंध में बातचीत हो रही है. हर बिंदुओं पर निर्णय लेने के बाद इसे शीघ्र लागू किया जायेगा.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन