ePaper

पटना में तेज रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचला, पति की मौत

Updated at : 07 Oct 2024 2:11 PM (IST)
विज्ञापन
patna accident news| Patna Accident News: Student crushed by speeding pickup in Patna, died

Patna Accident News: पटना के पालीगंज के चंढोस गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया है. इस हादसे में पति की मौत हो गई है. मृतक की पहचान बाबूनंद चौधरी के रूप में की गई है.

विज्ञापन

Patna Accident News: पटना के पालीगंज के चंढोस गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया है. इस हादसे में पति की मौत हो गई है. मृतक की पहचान बाबूनंद चौधरी के रूप में की गई है. वहीं पत्नी उर्मिला देवी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं. घायल महिला का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल पालीगंज में चल रहा है.

इधर, हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. घटना की सूचना मिलते हीं स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच मृतक के शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल पालीगंज लाई. हालांकि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक, ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया.

केस की तारीख पर कोर्ट जा रहे थे पति-पत्नी

परिजनों का कहना है कि बाबूनंद बाइक से अपनी पत्नी के साथ आज सुबह तारीख पर दानापुर कोर्ट जा रहे थे. तभी चंढोस गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया. मौके पर ही बाबूनंद की मौत हो गई, तो वहीं उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं.

Also Read: पटना में हाइवा ने दो बच्चों को कुचला, आक्रोशितों ने की तोड़फोड़, पुलिस से भी धक्का-मुक्की

परिजनों ने लगाया दूसरे पक्ष पर आरोप

परिजनों का कहना है कि साजिश के तहत गांव के ही दूसरे पक्ष के आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया गया है. क्योंकि सितंबर में गांव के ही कुछ लोगों से मारपीट हुई थी और उसी में केस चल रहा था. आज दोनों कोर्ट जा रहे थे. रॉन्ग साइड से ट्रैक्टर ने भाई-भाभी को टक्कर मारकर कुचल दिया है और फरार हो गया है.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन