पप्पू यादव के बयान पर बवाल, महिला आयोग ने 3 दिन में मांगा जवाब, जानिए क्या है पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन
pappu yadav on women

मीडिया से बातचीत करते पप्पू यादव

Pappu Yadav: पप्पू यादव के विवादित बयान पर बिहार में सियासी बवाल मच गया है. महिला आयोग ने नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगा है. जिसके बाद से उनकी तबीयत बिगड़ गई है.

विज्ञापन

Pappu Yadav: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने महिलाओं को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है. उनके इस बयान के बाद हर तरफ आलोचना शुरू हो गई है. मामला इतना बढ़ गया कि बिहार राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस जारी कर दिया है. जिसके बाद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ गई.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पप्पू यादव ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ‘नेताओं के कमरे में गए बिना 90 प्रतिशत महिलाएं राजनीति नहीं कर सकती हैं.’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राजनीति में महिलाओं के साथ शोषण होता है और इसमें नेता सबसे आगे हैं.

उन्होंने अपने बयान में कहा कि यह समस्या सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया के कई देशों में भी ऐसा होता है. उन्होंने स्कूल, कॉलेज, ऑफिस और घर तक में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार की बात उठाई.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पप्पू यादव का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. कई लोगों ने इसे महिलाओं का अपमान बताया, जबकि कुछ लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी. देखते ही देखते यह मामला राजनीतिक मुद्दा बन गया.

महिला आयोग ने अपनाया सख्त रुख

इस पूरे मामले पर महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है. आयोग की चेयरपर्सन अप्सरा ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि सांसद का बयान महिलाओं के सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाता है. आयोग ने उनसे 3 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है. साथ ही यह भी पूछा गया है कि आखिर उन्होंने ऐसा बयान क्यों दिया.

सांसदी रद्द करने तक की बात

महिला आयोग ने अपने नोटिस में यह भी कहा है कि अगर जवाब संतोषजनक नहीं मिला, तो उनकी सांसदी रद्द करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष से सिफारिश की जा सकती है. इस चेतावनी के बाद मामला और गंभीर हो गया है.

Also Read: निशांत कुमार 3 मई से बिहार यात्रा पर निकलेंगे, संजय झा बोले- आगे की रणनीति पार्टी तय करेगी

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन