ePaper

ऑपरेशन सिंदूर में बिहार से एक और शहादत, पाकिस्तानी ड्रोन हमले में घायल सुनील यादव ने तोड़ा दम

Updated at : 06 Jun 2025 10:11 AM (IST)
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर में बिहार से एक और शहादत, पाकिस्तानी ड्रोन हमले में घायल सुनील यादव ने तोड़ा दम

Operation Sindoor: 9 मई की रात ड्रोन अटैक में सुनील यादव घायल हो गए थे. शुरुआत में राजौरी में ही उनका इलाज चला. बाद में हालत गंभीर होने पर 15 मई को एयरलिफ्ट कर उन्हें उधमपुर स्थित आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. हालांकि, फिर भी उनकी जान नहीं बच पाई.

विज्ञापन

Operation Sindoor: पटना. ऑपरेशन सिंदूर में बिहार से एक और शहादत हुई है. जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन हमले में पिछले महीने घायल हुए भारतीय सेना के जवान सुनील सिंह यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. एक माह तक मौत से लड़ने के बाद उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस ली. सुनील यादव बक्सर जिले के चौसा के रहनेवाले थे और जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात थे. 9 मई की रात ड्रोन अटैक में वे घायल हो गए थे. शुरुआत में राजौरी में ही उनका इलाज चला. बाद में हालत गंभीर होने पर 15 मई को एयरलिफ्ट कर उन्हें उधमपुर स्थित आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. हालांकि, फिर भी उनकी जान नहीं बच पाई.

बिहार से अब तक पांच जवान हुए शहीद

पिछले महीने ऑपरेशन सिंदूर के बैकड्रॉप में बिहार के अन्य सपूत भी शहीद हुए. सबसे पहले सारण जिले के नारायणपुर गांव निवासी बीएसएफ के एसआई मोहम्मद इम्तियाज पाकिस्तानी गोलीबारी से घायल हो गए थे. बाद में उनकी मौत हो गई. शहीद का अपने पैतृक गांव में 12 मई को अंतिम संस्कार किया गया था, जिसमें हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी थी. इसके बाद सीवान जिले के रहनेवाले आर्मी जवान राम बाबू जम्मू-कश्मीर में शहीद हो गए थे. उनकी फरवरी 2025 में ही शादी हुई थी. शादी के 3 महीने बाद ही उनकी पत्नी विधवा हो गई.

रांची से जम्मू तैनात हुए थे सिकंदर

मई 2025 में ही नालंदा जिले के रहनेवाले बीएसएफ जवान सिकंदर राउत भी जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शहीद हुए. सिकंदर कुछ महीने पहले तक झारखंड के रांची में तैनात थे. पाकिस्तान से तनाव को देखते हुए उन्हें जम्मू-कश्मीर बुला लिया गया. आतंकियों से मुठभेड़ में वे जख्मी हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी. इसी तरह भागलपुर जिले के रहनेवाले सैन्य जवान संतोष यादव भी जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान हुए हादसे में शहीद हो गए थे. वह हवलदार के पद पर तैनात थे. 20 मई को उनके शहादत की खबर परिजन को मिली थी.

Also Read: Bihar Land: बिहार में रिजर्व फैसले का चल रहा खेला, सुनवाई खत्म कर मामला लटका रहे DCLR

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन