कैंपस : पटना वीमेंस कॉलेज में आज से ऑनलाइन कक्षाएं
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jul 2024 6:04 PM
पटना वीमेंस कॉलेज में छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट का आयोजन किया जा रहा है. वहीं एक जुलाई से कॉलेज में कक्षाएं शुरू हो गयी हैं
संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज में छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट का आयोजन किया जा रहा है. वहीं एक जुलाई से कॉलेज में कक्षाएं शुरू हो गयी हैं. आयोजन की वजह से छात्राओं की पढ़ाई में कोई परेशानी न हो, इसके लिए कॉलेज की ओर से यूजी तीसरे सेमेस्टर, पांचवें सेमेस्टर और पीजी के तीसरे सेमेस्टर की छात्राओं का ऑनलाइन लेने का निर्णय लिया गया है. ये कक्षाएं बुधवार से सात जुलाई तक आयोजित की जायेगी. वहीं आठ जुलाई से सभी सेमेस्टर की छात्राओं की ऑफलाइन मोड में कक्षाएं शुरू हो जायेंगी. 8-10 जुलाई तक नये सत्र की छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया जायेगा. यह आयोजन मदर वेरोनिका ऑडिटोरियम में किया जायेगा. इस दौरान छात्राओं को कॉलेज से जुड़े नियम और कॉलेज में मौजूद विभिन्न सेल की जानकारी दी जायेगी. साथ ही कॉलेज की प्राचार्या छात्राओं से मुखातिब भी होंगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










