Patna News : खुले नालों व मैनहोल की जांच रोज करें पदाधिकारी : नगर आयुक्त
Published by : SANJAY KUMAR SING Updated At : 10 Apr 2025 1:42 AM
नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने अदालतगंज तालाब परिसर में पटना नगर निगम कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की. इसमें उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे खुले नालों और मैनहोल की जांच रोजाना करें.
संवाददाता, पटना : खुले नालों व मैनहोल की जांच पदाधिकारी प्रतिदिन करें. यह निर्देश नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने अदालतगंज तालाब परिसर में बुधवार को आयोजित पटना नगर निगम कर्मियों की विस्तृत समीक्षा बैठक में दिया. स्वच्छ सर्वेक्षण की आने वाली टीम व माॅनसून पूर्व नालों की स्थिति को लेकर नगर आयुक्त ने कई अन्य दिशा-निर्देश भी दिये गये. वहां उन्हें गार्बेज फ्री सिटी व वाटर प्लस सिटी टीम के आने के पूर्व सभी मापदंडों का पालन उचित तरीके से हो, इसके लिए प्रशिक्षित भी किया गया. नगर आयुक्त ने वार्ड बार सफाई की समीक्षा की गयी. मैनहोल कैचपिट की कम सफाई वाले वार्डों को विशेष सफाई करने का निर्देश दिया गया.
एक मई से मुख्यालय स्तर पर कार्य की जांच करेगी टीम
नगर आयुक्त द्वारा सभी पदाधिकारी को यह निर्देश दिया गया कि वह अपने निगरानी में सभी कार्य को पूर्ण करें. एक मई से मुख्यालय स्तर पर जांच टीम सभी वार्डों के कार्य की गुणवत्ता की जांच करेगी. 19 जोन के लिए 19 टीमें बनायी जायेंगी. बैठक में सभी अपर नगर आयुक्त, उपनगर आयुक्त, कार्यपालक पदाधिकारी, सभी कार्यपालक अभियंता, सिटी मैनेजर, सीएसआई, सभी वार्डों के इंस्पेक्टर एवं सुपरवाइजर सहित कई निगम कर्मी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










