पटना के बोरिंग रोड पर दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हुए बदमाश

सांकेतिक तस्वीर
Patna News: पटना के बोरिंग रोड स्थित चुन्नीलाल मार्केट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.
Patna News: (नितिश सिंह की रिपोर्ट)
राजधानी पटना में चेन स्नैचरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला बोरिंग रोड इलाके का है, जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने बाजार से खरीदारी कर लौट रही एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
मार्केटिंग करने गई महिला बनी चेन स्नैचरों का शिकार
श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड स्थित चुन्नीलाल मार्केट के पास यह घटना हुई. रूपसपुर निवासी आशा देवी खरीदारी करने के लिए मार्केट आई थीं. इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली.
झपट्टा मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाश बेहद तेजी से आए और महिला के गले से चेन छीनकर मौके से फरार हो गए. घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला और आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए.
CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी वारदात
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की. फुटेज में बाइक सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए हैं, हालांकि दोनों ने हेलमेट पहन रखा था जिससे उनकी पहचान मुश्किल हो रही है.
बाइक नंबर के आधार पर तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस को जांच के दौरान संदिग्ध बाइक का नंबर भी मिला है.अब उसी नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
पटना में बढ़ती जा रही हैं चेन स्नैचिंग की घटनाएं
हाल के दिनों में पटना के कई इलाकों में चेन छीनने की घटनाओं में तेजी आई है. दानापुर, रूपसपुर, कदमकुआं, कंकड़बाग, शास्त्रीनगर और बुद्ध कॉलोनी समेत कई थाना क्षेत्रों में लगातार ऐसी वारदातें सामने आ रही हैं.
बढ़ती वारदातों से लोगों में दहशत, गिरफ्तारी का इंतजार
लगातार हो रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है. हालांकि पुलिस कार्रवाई का दावा कर रही है, लेकिन अब तक कई मामलों में बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
ALSO READ: हाजीपुर से बिहार पुलिस ने दवा माफिया को किया गिरफ्तार, करोड़ों की नशीली दवाओं के नेटवर्क का खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










