सांसद बनने के बाद कोई संपत्ति नहीं खरीदी: हरिवंश

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Mar 2020 11:33 PM

विज्ञापन

पटना : राज्यसभा के जदयू उम्मीदवार हरिवंश ने 2014 में सांसद बनने के बाद कोई संपत्ति नहीं खरीदी. आम तौर पर वे ज्वेलरी और हथियारों के शौकीन नहीं हैं. उनकी आमदनी का जरिया एकमात्र सांसद के तौर पर मिलने वाला वेतन की रकम और चार दशकों की नाैकरी से मिले पैसे के निवेश से आमदनी […]

विज्ञापन

पटना : राज्यसभा के जदयू उम्मीदवार हरिवंश ने 2014 में सांसद बनने के बाद कोई संपत्ति नहीं खरीदी. आम तौर पर वे ज्वेलरी और हथियारों के शौकीन नहीं हैं. उनकी आमदनी का जरिया एकमात्र सांसद के तौर पर मिलने वाला वेतन की रकम और चार दशकों की नाैकरी से मिले पैसे के निवेश से आमदनी ही है. शपथपत्र के मुताबिक उन पर करीब पांच लाख रुपये का बैंक लोन है.शपथपत्र में उन्हाेंने बताया कि जिस संस्थान में वह कार्य करते थे, उस कंपनी ने उनके साथ तीन वरिष्ठ लोगों को कुछ शेयर दिया था, जिसका भुगतान सांसद बनने के बाद मिला. यही जीवन की मुख्य आर्थिक कमाई है.

चार दशकों तक अलग-अलग संस्थानों में कार्य करने के बाद पीएफ और जीएफ का एकमुश्त भुगतान भी 2014 के बाद मिला. निजी तौर पर उनके खिलाफ कोइ विवाद या मुकदमा नहीं है, जो भी मामले हैं, वह अंग्रेजों के समय के कानून के चलते, जिसमें किसी खबर के छपने पर प्रिंटर, पब्लिशर और एडिटर पर एक साथ मुकदमें होते हैं, प्रधान संपादक के तौर पर कार्यरत होने के दौरान खबरों के छपने से मानहानि से जुड़े मामले हैं.

पैतृक संपत्ति का बाजार मूल्य अधिक होने से उसमें बढ़ाेतरी दिखती है. उनके पास संयुक्त परिवार की पैतृक संपत्ति है. जमीन की कीमत करोड़ों में है, लेकिन कुछ जमीन गंगा में रहने के कारण उसे निकलने के आसार कम हैं. उन्होंने कुछ जमीन और फ्लैट 2014 से काफी पहले बहुत कम कीमत पर खरीदी थी, लेकिन इस समय सरकारी मूल्य बहुत अधिक है. 2014 के पहले खरीदी गयी फ्लैट या जमीन की कीमत भी बढ़ गयी है, जिसके कारण उसमें इजाफा होता दिख रहा है.

अपने शपथपत्र में उन्होंने अपनी संपत्ति की जानकारी विस्तार से दी है. बीएचयू से स्नातक, पीजी और पत्रकारिता में डिप्लोमा लेने के बाद वे जेपी आंदोलन के दौर से राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े. बाद में पत्रकारिता की शुरुआत धर्मयुग से 1977 में की. आरबीआइ में अधिकारी के रूप में चयन होने के बाद उसे छोड़कर पत्रकारिता में लौटे. यहां रविवार पत्रिका से जुड़े. प्रभात खबर में बतौर प्रधान संपादक रहे. प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के अतिरिक्त सूचना सलाहकार (संयुक्त सचिव) रहे. 2014 में जदयू से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए. नौ अगस्त, 2018 को राज्यसभा के उपसभापति के लिए निर्वाचित हुए.

हरिवंश के पास चल संपत्ति करीब 14 करोड़ 93 लाख 13 हजार 708 रुपये की है. वहीं, स्वयं से खरीदी हुई अचल संपत्ति का बाजार मूल्य 74 लाख 45 हजार 800 रुपये है. पैतृक अचल संपत्ति करीब 91 लाख 96 हजार 500 रुपये कीमत की है. हलफनामा के अनुसार 21 क्रिमिनल केस लंबित हैं. रांची में 1822 वर्ग फीट का एक फ्लैट है. बलिया में उनके पास कृषि भूमि है. उनके पास पूर्व की कंपनी द्वारा दी गयी महिंद्रा एक्सयूवी और रेनॉल्ट डस्टर गाड़ी हैं.

पांच लाख 26 हजार 840 रुपये नकद है. उनकी पत्नी आशा सिंह के पास करीब 66 हजार 260 रुपये नकद है. वहीं उनके संयुक्त परिवार में नकद छह लाख 74 हजार 710 रुपये हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन