कारखानों में रात में काम खत्म होने के बाद नहीं रुकेगा कोई

Updated:
विज्ञापन
कारखानों में रात में काम खत्म होने के बाद नहीं रुकेगा कोई

तेलंगाना में कारखाने ब्लास्ट की जांच करने गयी श्रम संसाधन विभाग की टीम लौट आयी है,जिन्होंने अपनी रिपोर्ट भी विभाग को सौंप दी है.

विज्ञापन

पटना. तेलंगाना में कारखाने ब्लास्ट की जांच करने गयी श्रम संसाधन विभाग की टीम लौट आयी है,जिन्होंने अपनी रिपोर्ट भी विभाग को सौंप दी है. विभाग ने रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिया है कि बिहार के किसी भी कारखानों के भीतर रात में कभी श्रमिक नहीं रहेंगे. काम खत्म होने के बाद जैसे ही कारखाना बंद होगा. उसके बाद कारखानों के भीतर किसी भी श्रमिक का रहना या सोना गलत माना जायेगा और इसके लिए नियमानुसार संबंधित कारखाना के संचालक पर कार्रवाई की जायेगी. विभाग ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कारखानों का सोशल ऑडिट करें और आमलोगों से फीडबैक लिया जाये, ताकि कारखाना के संबंध में बाहरी परेशानियां भी सामने आ सकें. कारखाना के कामकाज व सुरक्षा को लेकर बाहर रहने वाले लोगों से भी जानकारी प्राप्त करें. वहीं, ऑडिट के समय उन कारखानों की पूरी रिपोर्ट नियमानुसार अलग तैयार किया जाये, जिनका निबंधन नहीं है. निबंधन नहीं रहने का कारण जायज नहीं रहने पर वैसे कारखानों पर मामला भी दर्ज कराएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन