राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को नित्यानंद राय ने दी चेतावनी, बोले- माफी मांगे वरना...
Published by : Nishant Kumar Updated At : 28 Aug 2025 5:40 PM
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय
Bihar News: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान पीएम मोदी पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस और RJD पर हमला बोला. उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से बिहार व देशवासियों से माफी मांगने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर माफी नहीं मांगी गई तो बीजेपी और जनता इसका करारा जवाब देगी.
Bihar Political News: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के समर्थकों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए दोनों पार्टियों को कटघरे में खड़ा करते हुए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से बिहार और देश के लोगों से माफी मांगने की बात कही.
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
उन्होंने कहा, “बिहार के लोग यह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से टिप्पणी की जाए.” केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे विपक्ष के नेता बनने के लायक नहीं हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के नाम पर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने का काम किया जा रहा है.
वोटर अधिकार यात्रा बना गाली-गलौच का मंच: नित्यानंद राय
उन्होंने कहा कि विरोधी दलों के लोगों ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को गाली-गलौज करने का मंच बनाकर रख दिया है. आजकल राहुल गांधी और तेजस्वी यादव संविधान की कॉपी जेब में लेकर घूम रहे हैं, लेकिन इन लोगों ने संविधान को मजाक बनाकर रख दिया है. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को नहीं मालूम है कि प्रधानमंत्री का पद संवैधानिक है? प्रधानमंत्री पूरे देश के होते हैं, किसी पार्टी के नहीं?
Also read: BJP नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी को बताया प्रजातंत्र का पीटा हुआ पराक्रमी
राहुल-तेजस्वी को दी चेतावनी
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर तत्काल माफी मांगें, अन्यथा भारतीय जनता पार्टी चुप नहीं बैठेगी. बिहार के 14 करोड़ लोगों में जबरदस्त गुस्सा है और इसका जवाब जनता देने के लिए तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Nishant Kumar
Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










