Nitish Kumar Son: मुख्यमंत्री के बेटे सोशल मीडिया पर छा गए, निशांत कुमार ने डीएम के छुए पांव, खूब हो रही तारीफ
Published by : Preeti Dayal Updated At : 29 Jun 2025 11:00 AM
डीएम का पांव छुते हुए तस्वीर
Nitish Kumar Son: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की खूब तारीफ हो रही है. दरअसल, बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम से पहले निशांत कुमार ने पटना के डीएम त्यागराजन के पांव छुए. जिसके बाद निशांत कुमार की खूब तारीफ हो रही. लोग निशांत कुमार के शांत और सरल व्यवहार की जमकर सराहना कर रहे.
Nitish Kumar Son: बख्तियारपुर में रिवर फ्रंट के उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के व्यवहार से जुड़ी एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसे देखकर लोग चौंक गए. इसके बाद अब निशांत कुमार की तारीफ का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. सीएम के बेटे निशांत कुमार के शांत और सरल व्यवहार की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. दरअसल, बख्तियारपुर में कार्यक्रम की शुरूआत से पहले उनके बेटे निशांत कुमार कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे. इस दौरान जैसे ही पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम वहां पहुंचे, निशांत कुमार ने खुद उनका अभिवादन किया और निशांत ने डीएम के पांव भी छुए. हालांकि, डीएम ने निशांत का हाथ पकड़ कर रोक दिया. लेकिन, इससे जुड़ी तस्वीर सामने आने के बाद जमकर निशांत की तारीफ हो रही है.
उद्घाटन से पहले हुआ पूरा वाकया
सोशल मीडिया पर इस वाकये से जुड़ी तस्वीर सामने आने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. बता दें कि, शनिवार को बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रिवर फ्रंट के उद्घाटन के लिए पहुंचने वाले थे. सभी तैयारियां हो गई थी. सीएम के आने से पहले सभी अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे. इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी कार्यक्रम के पहले ही वहां पहुंच गए. उसी दौरान निशांत कुमार ने डीएम त्यागराजन के पांव छुए. हालांकि, डीएम ने तुरंत उनका हाथ पकड़ लिया और हाथ जोड़कर नमस्कार किया. बता दें कि, निशांत राजनीति से दूर रहते आए हैं, लेकिन ऐसी घटनाओं से वे चर्चा में आ जाते हैं.
जेडीयू सांसद ने की थी तारीफ
बता दें कि, अक्सर सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार की शांत स्वभाव को लेकर ही चर्चा होती है. कहा जाता है कि, वे राजनीति से दूर तो रहते ही हैं और उनका स्वभाव भी बेहद सरल है. पिछले दिनों सीएम नीतीश की पार्टी जेडीयू के ही सांसद कौशलेंद्र कुमार ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में निशांत कुमार को लेकर अपनी बात रकी थी. जदयू सांसद ने कहा था कि, लोगों का आदर करना निशांत जानते हैं. जो अन्य नेताओं के बच्चों में नहीं होता है लेकिन वो मैने निशांत में देखा है. कम बोलना, बड़ों का आदर करना और उन्हें प्रणाम करना निशांत का स्वभाव है. उन्होंने यह भी कहा था कि, क्षेत्र में जनता के बीच यह चर्चा है कि निशांत को चुनाव लड़ना चाहिए. राजनीति में आकर आगे बढ़ना चाहिए. सांसद ने कहा कि, जनता की मांग का मैं समर्थन करता हूं. निशांत कुमार में पार्टी की कमान थामने की क्षमता है.
Also Read: Bihar Politics: बिहार पहुंची बंगाल की सियासी तपिस, ममता बनर्जी पर भड़के मंत्री प्रेम कुमार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










