सीएम कुर्सी पर नीतीश कुमार का एक और छोटा कार्यकाल: 2000 में 7 दिन, अब 145 दिन की पारी कल होगी खत्म

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :13 Apr 2026 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
nitish kumar news

नीतीश कुमार की फाइल फोटो

Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार का एक और शॉर्ट टर्म अध्याय खत्म होने जा रहा है. महज 145 दिन का यह कार्यकाल अब समाप्ति पर है. एक बार पहले भी वे महज 7 दिनों तक ही CM रहे थे.

विज्ञापन

Nitish Kumar: बिहार की राजनीति एक बार फिर बड़े बदलाव की ओर बढ़ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मौजूदा कार्यकाल अब खत्म होने जा रहा है और इसके साथ ही राज्य में नई सियासी पटकथा लिखे जाने की तैयारी है. नीतीश कुमार ने 20 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. 13 अप्रैल 2026 तक उनका कार्यकाल 144 दिनों का पूरा हो चुका है, जबकि 14 अप्रैल को इस्तीफा देते हैं तो यह अवधि 145 दिन हो जाएगी. राजनीतिक तौर पर यह कार्यकाल भले छोटा हो, लेकिन इसका असर और महत्व काफी बड़ा माना जा रहा है.

पहले भी रहा है बेहद छोटा कार्यकाल

यह पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार का कार्यकाल छोटा रहा हो. इससे पहले साल 2000 में उन्होंने 3 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, लेकिन 10 मार्च को ही इस्तीफा देना पड़ा था. तब वे विधानसभा में बहुमत साबित नहीं कर पाए थे. सिर्फ 7 दिन का वह कार्यकाल आज भी उनके राजनीतिक करियर का सबसे छोटा कार्यकाल माना जाता है.

छोटे कार्यकाल के भी बड़े मायने

हालांकि 145 दिन का कार्यकाल छोटा लगता है, लेकिन इसके राजनीतिक मायने काफी गहरे हैं. नीतीश कुमार अपने फैसलों और रणनीति के लिए जाने जाते हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कार्यकाल भी आने वाले बड़े बदलाव की भूमिका तैयार कर रहा है. राजनीति में कई बार समय से ज्यादा फैसलों का असर महत्वपूर्ण होता है.

14-15 अप्रैल पर टिकी हैं सभी की नजरें

अब पूरे बिहार की नजर 14 अप्रैल पर है, जब नीतीश कुमार इस्तीफा दे सकते हैं. इसके बाद 15 अप्रैल को नई सरकार के गठन की संभावना जताई जा रही है. शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार समारोह में पीएम मोदी भी शामिल हो सकते हैं.

राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर पटना के डीएम, एसपी, एसएसपी समेत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक की. लोकभवन में हुई इस बैठक में सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए. अधिकारियों को साफ निर्देश दिया गया है कि समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे.

Also Read: बिहार की नई कैबिनेट का फॉर्मूला लगभग तैयार, BJP के इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन