पापा आप दुनिया के सबसे… ट्रेन के आगे कूदा NIT पटना का छात्र, इस बीमारी से था परेशान
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 21 Apr 2025 11:50 AM
NIT छात्र प्रशांत की तस्वीर
Suicide News: एनआईटी पटना के छात्र प्रशांत पाल की आत्महत्या ने सबको झकझोर कर रख दिया है. लंबे समय से हाइपरहाइड्रोसिस बीमारी से परेशान प्रशांत ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. सुसाइड नोट में उसने बीमारी और जीवन से जुड़ी पीड़ा को शब्दों में बयां किया है.
Suicide News: पटना के बिहटा स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) में पढ़ने वाले थर्ड ईयर के छात्र प्रशांत पाल ने एक दर्दनाक कदम उठाते हुए ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले प्रशांत की मौत ने न सिर्फ उसके परिवार, बल्कि पूरे कैंपस को गहरे सदमे में डाल दिया.
प्रशांत कंप्यूटर साइंस का मेधावी छात्र था, लेकिन वह एक गंभीर बीमारी “हाइपरहाइड्रोसिस” से लंबे समय से जूझ रहा था. इस बीमारी में हाथ-पैरों से असामान्य रूप से पसीना आता है, जिससे जलन और दर्द की स्थिति बनी रहती है. इस कंडीशन में आराम करते समय, उठते बैठते समय या कोई भी काम करते समय पसीना आ सकता है. इस बीमारी के इलाज पर परिवार ने 20 लाख रुपये से अधिक खर्च किए, लेकिन कोई खास राहत नहीं मिल सकी.
मेरी समस्या का समाधान सिर्फ मौत
जीवन की तमाम उम्मीदों और सपनों के दबाव में टूटे प्रशांत ने सुसाइड नोट में लिखा, “मेरी सारी समस्या और बीमारी का समाधान मौत है.” दो पन्नों में उसने अपने दर्द को पापा के नाम खत में उड़ेल दिया, जिसमें कहा कि उसकी नींद, पढ़ाई और भविष्य सब इस बीमारी की वजह से बर्बाद हो चुके हैं.

पिता को बताया दुनिया का बेस्ट पापा
उसने ये भी लिखा कि वह मिड सेमेस्टर से ही खुद को खत्म करने का निर्णय ले चुका था, लेकिन होली पर अपने परिवार को एक बार फिर देखना चाहता था. उसने पिता को ‘दुनिया का सबसे बेस्ट पापा’ बताया और लिखा कि भविष्य में घर में किसी का नाम ‘प्रशांत’ न रखा जाए.
प्रशांत का शव जीआरपी ने बिहटा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से बरामद किया. परिजनों ने उसकी अंतिम विदाई गांव के एक खेत में दफना कर की. क्योंकि परिवार की मान्यता है कि असमय मौत के बाद शव को दफनाया जाता है.
Also Read: बिहार के इन 12 जिलों में बसेंगे इंडस्ट्रियल टाउनशिप, युवाओं को बड़ी-बड़ी कंपनियों में मिलेगा रोजगार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










