बिहार के इन 12 जिलों में बसेंगे इंडस्ट्रियल टाउनशिप, युवाओं को बड़ी-बड़ी कंपनियों में मिलेगा रोजगार
सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: बिहार अब औद्योगिक विकास की नई राह पर अग्रसर है. राज्य के 12 जिलों में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप बसाने की योजना तैयार की गई है, जहां उद्योगों के साथ-साथ आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मनोरंजन जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.
Bihar News: बिहार अब केवल कृषि राज्य नहीं रहेगा, बल्कि उद्योग और आवासीय विकास के क्षेत्र में भी नई पहचान बनाएगा. राज्य सरकार 12 जिलों में ‘इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप’ विकसित करने जा रही है, जहां उद्योगों के साथ ही कर्मचारियों के लिए आधुनिक आवासीय सुविधाएं भी मिलेंगी. इस योजना के तहत रोहतास, पश्चिम चंपारण, सारण, पूर्णिया, बेगूसराय, वैशाली, भागलपुर, बांका, जमुई, जहानाबाद, दरभंगा और समस्तीपुर में योजनाएं शुरू की जाएंगी.
युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार
इन टाउनशिप में उद्योगों के साथ कर्मचारियों के लिए आवास, 24 घंटे बिजली-पानी, स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, शॉपिंग सेंटर, मनोरंजन के साधन, पार्क, खेल मैदान और 40% हरित क्षेत्र जैसी सुविधाएं होंगी. इससे न सिर्फ औद्योगिक विकास को रफ्तार मिलेगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे.
भूमि अधिग्रहण कर बनेंगे नए औद्योगिक हब
जिन क्षेत्रों में अभी तक औद्योगिक इकाइयां नहीं हैं, वहां भूमि अधिग्रहण कर नए औद्योगिक हब बनाए जाएंगे. उद्योग विभाग ने इस दिशा में तेजी से काम शुरू कर दिया है. वहीं गया के डोभी में अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत पहले से विकसित हो रही एकीकृत विनिर्माण इकाई इसका उदाहरण बनेगी.
सारण में बनेगा फार्मास्यूटिकल पार्क
इसके अलावा सारण के अमनौर में फार्मास्यूटिकल पार्क और कॉमन फैसिलिटी सेंटर की भी योजना है, जहां 100 एकड़ में दवा निर्माण व शोध केंद्र की स्थापना की जाएगी. इस पहल से बिहार की औद्योगिक तस्वीर बदलने की उम्मीद है. राज्य सरकार का लक्ष्य है कि बिहार देश के अग्रणी औद्योगिक हब के रूप में उभरे.
Also Read: गुरु-शिष्या की अनोखी लव स्टोरी: ट्यूशन से शुरू हुआ प्यार, पुलिस की मदद से मंदिर में रचाई शादी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










