गुरु-शिष्या की अनोखी लव स्टोरी: ट्यूशन से शुरू हुआ प्यार, पुलिस की मदद से मंदिर में रचाई शादी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 19 Apr 2025 10:46 AM

विज्ञापन

शिक्षक और छात्रा की शादी

Bihar News: लखीसराय में एक शिक्षक और छात्रा की अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है. ट्यूशन क्लास से शुरू हुआ यह रिश्ता समाज की बंदिशों को तोड़ते हुए शादी के मुकाम तक पहुंच गया. प्रेमी जोड़े ने मंदिर में सात फेरे लेकर अपने प्यार को नया नाम दिया.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के लखीसराय में एक प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है, जिसने समाज की पारंपरिक सोच को चुनौती दी है. यह कहानी है एक शिक्षक और उसकी छात्रा की, जो ट्यूशन क्लास से शुरू हुई और चार साल की मजबूत दोस्ती व प्रेम के बाद अब विवाह के बंधन में बंध गई.

24 वर्षीय प्राइवेट शिक्षक रामप्रवेश कुमार जो लखीसराय के अगैया गांव के निवासी हैं, और 22 वर्षीय छात्रा ज्योति कुमारी, जो गुलनी गांव की रहने वाली हैं, की पहली मुलाकात ट्यूशन के दौरान हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती गई और समय के साथ वह प्रेम में बदल गई.

पहले से तय थी ज्योति की शादी

जब दोनों ने अपने रिश्ते को शादी में बदलने की बात घरवालों से की, तो समाजिक बंदिशों और परिवारिक दबाव ने उनके रास्ते में दीवार खड़ी कर दी. खासकर इसलिए भी क्योंकि ज्योति की शादी पहले से तय थी और 6 मई को उसकी विदाई होनी थी. बावजूद इसके, दोनों ने एक साहसिक फैसला लिया और शुक्रवार की रात गिद्धौर थाने में जाकर पुलिस से मदद मांगी.

पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में हुई शादी

थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि काफी समझाने के बावजूद जब दोनों अपने निर्णय पर अडिग रहे, तो उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए गिद्धौर के पंच मंदिर में पुलिस की मौजूदगी में उनका विवाह कराया गया. विवाह के समय मंदिर में मौजूद लोगों ने उन्हें आशीर्वाद दिया और उनके साहसिक कदम की सराहना की.

एक दूसरे से चार साल से करते थे प्रेम

शादी के बाद ज्योति ने साफ कहा, “हम दोनों बालिग हैं, एक-दूसरे को चार साल से प्रेम करते हैं और अपनी मर्जी से शादी की है.” वहीं, रामप्रवेश ने भी कहा कि यह निर्णय पूरी तरह आपसी सहमति से लिया गया है. इस अनोखी लव स्टोरी ने साबित कर दिया कि सच्चा प्यार किसी बंधन या रिवाज का मोहताज नहीं होता. लखीसराय की यह प्रेम कहानी आज सोशल मीडिया से लेकर गांव-गांव तक चर्चा का विषय बनी हुई है.

Also Read: बिहार के सरकारी स्कूलों में अब बिना आधार कार्ड के भी होगा एडमिशन, जानिए क्या है नया नियम और टाइम टेबल

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन