बड़हिया में कृष्ण नंदन और सदर प्रखंड में नवल बने जदयू प्रखंड अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

सांगठनिक चुनाव पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपन्न कराये जा रहे हैं.

विज्ञापन

दोनों जगहों पर प्रखंड अध्यक्षों का हुआ निर्विरोध चयन

लखीसराय

जिले में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सांगठनिक चुनाव 2025-28 की प्रक्रिया तेज हो गयी है. इसी क्रम में शुक्रवार को बड़हिया और लखीसराय सदर प्रखंड में चुनाव संपन्न हुए, जिसमें सर्वसम्मति से नये प्रखंड अध्यक्षों का चयन किया गया. जानकारी के अनुसार, बड़हिया प्रखंड में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी राकेश रंजन और पर्यवेक्षक मुन्ना सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गयी. जहां कृष्ण नंदन सिंह को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया. वहीं, लखीसराय सदर प्रखंड में निर्वाची पदाधिकारी अरुण मंडल और पर्यवेक्षक भाषो यादव की मौजूदगी में चुनाव संपन्न हुआ. यहां नवल कुमार निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुने गये.चुनाव के दौरान जिला निर्वाची पदाधिकारी रामानुज शर्मा और जिला पर्यवेक्षक ललन कुशवाहा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. श्री शर्मा ने बताया कि सांगठनिक चुनाव पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपन्न कराये जा रहे हैं. नवनिर्वाचित अध्यक्षों को पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया.

————————————————————————-

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन