एक साथ 12 थानाध्यक्ष व 23 पुलिस पदाधिकारी हुए इधर से उधर
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन

बड़हिया थाना के पुअनि रोहित रंजन को पिपरिया थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया.
विज्ञापन
-पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार को मिली टाउन थाना की कमान, रणधीर बने कवैया थानाध्यक्ष
-चार थानाध्यक्षों को भेजा गया पुलिस लाइन
-जिले में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर नये एसपी अवधेश दीक्षित बना रहे अपनी टीम
प्रतिनिधि, लखीसराय. जिले में हाल ही में पुलिस अध्यक्ष की कमान संभाले एसपी अवधेश दीक्षित ने शुक्रवार को जिले के एक साथ 12 थाने के थानाध्यक्षों का स्थानांतरण करने के साथ ही 23 अन्य पुलिस पदाधिकारी इधर से उधर कर दिया. एसपी कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सूर्यगढ़ा अंचल में तैनात पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार को टाउन थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया. जबकि माणिकपुर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार को कवैया थाना का कमान सौंपा गया है. जबकि वर्तमान कवैया थानाध्यक्ष अमित कुमार को यातायात थानाध्यक्ष बनाया गया. वहीं पिपरिया थानाध्यक्ष उज्जवल कुमार को चानन थाना तथा हलसी के पुअनि सौरभ सुमन को पिपरिया थानाध्यक्ष बनाया गया. जबकि टाउन थाना में पुअनि के पद पर तैनात रंजीत कुमार को माणिकपुर थानाध्यक्ष, अपर थानाध्यक्ष अमहरा के संजीता कुमारी को बन्नूबगीचा थाना, बन्नूबगीचा थानाध्यक्ष आशीष कुमार को कजरा थानाध्यक्ष, कजरा थानाध्यक्ष राजवर्द्धन कुमार को अनुसूचित जाति-जनजाति थाना, चानन थानाध्यक्ष रश्मिरथी को अमहरा थानाध्यक्ष, कवैया की पुअनि अनामिका कुमारी को महिला थाना के थानाध्यक्ष व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में तैनात पुअनि चुन्नू कुमार को रामगढ़ चौक थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया. इसके अलावा विधिक शाखा के प्रभारी राजीव कुमार को सूर्यगढ़ा अंचल के पुलिस निरीक्षक, टाउन थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी को साइबर थाना का अपर थानाध्यक्ष, लखीसराय अंचल दो के पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार को विधिक शाखा के प्रभारी बनाया गया गया. वहीं अपर थानाध्यक्ष साइबर थाना के अमित कुमार को लखीसराय अंचल दो पुलिस निरीक्षक बनाया गया. वहीं रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मंटू कुमार, महिला थाना के थानाध्यक्ष निक्की कुमारी, अमहरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार व अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति थाना के थानाध्यक्ष झोटी राम को पुलिस केंद्र भेजा गया है. जबकि कवैया थाना की पुअनि चंदना कुमारी को टाउन थाना, तेतरहाट थाना के पुअनि विद्यानंद कुमार को सूर्यगढ़ा तथा पुअनि रमेश पासवान को तेतरहाट थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया. टाउन थाना के पुअनि दानिश इकबाल को तेतरहाट थाना, महिला थाना के पुअनि दिनेश यादव को यातायात थाना, महिला थाना की पुअनि प्रियंका कुमारी को टाउन थाना, टाउन थाना की ब्यूटी कुमारी को महिला थाना, यातायात थाना के पुअनि पोतन राम को महिला थाना, कवैया थाना के पुअनि ज्योति प्रकाश को टाउन थाना के अपर थानाध्यक्ष व टाउन थाना के अपर थानाध्यक्ष राजकुमार राम को कवैया थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है. जबकि कवैया थाना के शुभम आर्यन को अपर थानाध्यक्ष अमहरा, कजरा थाना के पुअनि शंकर दयाल को कजरा थाना का अपर थानाध्यक्ष, माणिकपुर थाना की पुअनि कुमारी नेहा को अपर थानाध्यक्ष पीरीबाजार, कजरा के अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को बड़हिया का अपर थानाध्यक्ष व बड़हिया थाना के पुअनि रोहित रंजन को पिपरिया थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया. —————————————————————————————————————————-प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










