नितिन गड़करी से मिले राम कृपाल यादव, जेपी सेतु के समानांतर 6-लेन पुल में नकटा दियारा के पास एप्रोच-डाउन रैम्प की मांग

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करते रामकृपाल यादव

दानापुर में जेपी सेतु के समानांतर बन रहे 6-लेन पुल में नकटा दियारा के पास एप्रोच-डाउन रैम्प निर्माण की मांग तेज हो गई है. सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र सौंपकर जनहित में इसे स्वीकृत करने का आग्रह किया है.

विज्ञापन

Patna News (दानापुर) : जेपी सेतु के समानांतर गंगा नदी पर निर्माणाधीन 6-लेन सड़क पुल में नकटा दियारा के पास एप्रोच एवं डाउन रैम्प निर्माण की मांग तेज हो गयी है. इसको लेकर बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपा और जनहित में इसकी स्वीकृति देने का अनुरोध किया.

बरसात में जिला मुख्यालय से कट जाता है दियारा क्षेत्र

मंत्री राम कृपाल यादव ने पत्र में बताया कि दानापुर दियारा, नकटा दियारा पंचायत समेत आसपास के इलाकों की आबादी करीब 60 से 70 हजार है. बरसात के दिनों में गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण इन क्षेत्रों का जिला मुख्यालय से संपर्क लगभग पूरी तरह कट जाता है. इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से गंगा नदी पर स्थायी सड़क संपर्क की मांग करते रहे हैं. जेपी सेतु के समानांतर बन रहे 6-लेन पुल में नकटा दियारा के पास एप्रोच और डाउन रैम्प का निर्माण होने से इस समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है.

कृषि और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

राम कृपाल यादव ने कहा कि नकटा दियारा में एप्रोच एवं डाउन रैम्प बनने से बड़ी आबादी को सीधा और सुगम सड़क संपर्क मिल सकेगा. इससे दानापुर-दियारा क्षेत्र में कृषि, दुग्ध उत्पादन, व्यापार और अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.

उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से जनहित में इस महत्वपूर्ण मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने और नकटा दियारा के पास एप्रोच एवं डाउन रैम्प निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया.

इसे भी पढ़ें: गांव में रह गए मां-बाप, खेत और घर... रोजगार की तलाश में क्यों निकल रहे बिहार के युवा?

2030 में फिर बांकीपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं , प्रशांत किशोर को BJP की चुनौती


विज्ञापन
संजय कुमार

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन