स्वतंत्रता दिवस को लेकर पटना में सुरक्षा कड़ी, गांधी मैदान में बना अस्थायी थाना, 5000 अतिरिक्त जवानों की तैनाती

Updated:
विज्ञापन

जांच करते पुलिस पदाधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना में स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. गांधी मैदान में एक अस्थायी थाना बनाया गया है, जहाँ पुलिस पदाधिकारी सहित 24 जवान तैनात रहेंगे. पूरे जिले में 5000 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है.

विज्ञापन

Independence Day : पटना में स्वतंत्रता दिवस को लेकर पटना जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहनों की जांच शुरू कर दी गई है. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है.

विज्ञापन

गांधी मैदान में बना अस्थायी थाना

स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर गांधी मैदान के अंदर अस्थायी पुलिस थाना बनाया गया है. यहां एक पुलिस पदाधिकारी के साथ 24 जवानों की तैनाती की गई है. गांधी मैदान के बाहर भी अलग-अलग स्थानों पर गश्ती टीमों को लगाया गया है. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पटना जिले में करीब 5000 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है. पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

होटल और सार्वजनिक स्थानों की जांच

पुलिस की ओर से शहर के होटलों, रेस्ट हाउस और अन्य सार्वजनिक स्थानों की जांच की जा रही है. सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी गांधी मैदान और आसपास के क्षेत्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. स्वतंत्रता दिवस के दिन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम का भी गठन किया गया है. इन टीमों को गांधी मैदान के अलावा शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया जाएगा.

रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में भी बढ़ाई गई निगरानी

स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए रेल पुलिस ने भी सुरक्षा बढ़ा दी है. रेलवे प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में जांच की जा रही है. यात्रियों और संदिग्ध वस्तुओं पर विशेष नजर रखी जा रही है. शहर में कई स्थानों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जहां वाहनों को रोककर जांच की जा रही है. पुलिस टीम वाहनों की डिक्की की भी तलाशी ले रही है. अधिकारियों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन