कैंपस : वीमेंस कॉलेज में टास्क फोर्स की ओर से नये नामांकित सदस्यों ने ली शपथ

Published at :14 Sep 2024 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : वीमेंस कॉलेज में टास्क फोर्स की ओर से नये नामांकित सदस्यों ने ली शपथ

पटना वीमेंस कॉलेज के टास्क फोर्स की ओर से नये नामांकित सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया

विज्ञापन

संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज के टास्क फोर्स की ओर से नये नामांकित सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन इको टास्क फोर्स की उपाध्यक्ष, प्राणीशास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ शोभा श्रीवास्तव की देखरेख में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत नये सदस्यों के स्वागत के साथ हुई, जिसमें टास्क फोर्स क्लब के दृष्टिकोण और मिशन का परिचय दिया गया. इसके अलावा अविला कॉन्वेंट की सुपीरियर सिस्टर एम जिंसी एसी ने शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत की और छात्राओं ने इसका अनुसरण किया. उन्होंने नये सदस्यों को प्रोत्साहित किया और उन्हें पर्यावरण बचाने के लिए एक अच्छा पर्यावरण योद्धा बनने की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम का संचालन अमीषा कुमारी ने किया. कार्यक्रम का समापन खुशी कश्यप ने किया. यह सारा आयोजन जूलॉजी विभाग के डॉ सुमित रंजन के नेतृत्व में किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन