पटना में नेउरा से जट डुमरी तक बिछी नई रेल लाइन, जानिए कब से चलेंगी ट्रेनें

रेल लाइन (सांकेतिक तस्वीर)
New Rail Line Bihar: बिहार में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है. इसी क्रम में पटना में नेउरा से जट डुमरी के बीच नई रेल लाइन बिछाई गई है. जानकारी के मुताबिक, 95 प्रतिशत विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया गया है. मई महीने में जांच भी की जाएगी.
New Rail Line Bihar: बिहार के कई जिलों में रेल लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है. इसी कड़ी में पटना में नेउरा से जट डुमरी के बीच रेल लाइन बिछाई गई. इस रेल लाइन की लंबाई लगभग 18.2 किलोमीटर है. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद लाखों लोगों को इसका फायदा मिल सकेगा.
कब से ट्रेन चलनी होगी शुरू?
जानकारी के मुताबिक, अब तक लगभग 95 प्रतिशत विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है. इसके बाद मई महीने में रेलवे सेफ्टी कमीशन की टीम आयेगी और जांच करेगी. जांच के दौरान अगर सब कुछ सही रहा तो जून महीने से इस रेल लाइन पर ट्रेन चलनी शुरू हो जाएगी. लेकिन इससे पहले ट्रेन चलाने के लिए एनओसी दिया जाएगा.
यात्रियों को मिलेगा ये फायदा
नेउरा से जट डुमरी के बीच ट्रेन के चलने से यात्रियों के समय की बचत होगी. इसके साथ ही बिहटा, दानापुर और मनेर के आस-पास के लोगों को गयाजी रूट में जाने के लिए सहूलियत मिल सकेगी. इतना ही नहीं, राजगीर, दनियावां और बिहटा के लिए यात्रियों को पैसेंजर ट्रेन की सुविधा मिल सकेगी. इससे कई गांवों के लोगों को फायदा मिल सकेगा. खासकर लोकल स्तर पर सीधा फायदा यात्रियों को मिल सकेगा.
पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारी ने क्या बताया?
पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारी की माने तो, फिलहाल नॉन इंटरलॉकिंग का काम नेउरा स्टेशन के पास चल रहा है. संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इस काम को पूरा कर लिया जाएगा ताकि ट्रेन का परिचालन शुरू हो सके. जानकारी के मुताबिक, जट डुमरी जंक्शन पर हावड़ा और गया लाइन की कुछ ट्रेनों को शिफ्ट किया जाएगा.
साथ ही गयाजी से पटना आने वाली ट्रेनों का स्टॉपेज भी जट डुमरी जंक्शन पर हो सकेगा. इसके साथ ही अगर किसी वजह से पटना-किउल लाइन बाधित रही तो ट्रेन दनियावां नेउरा लाइन से गुजर सकेगी. इस तरह से नई रेल लाइन से लोगों को काफी फायदा हो सकेगा.
Also Read: सीएम सम्राट चौधरी ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, पीएम मोदी से कब मिलेंगे?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




