नीट मामला : सीबीआइ के रडार पर संजीव मुखिया, कई अहम जानकारी मिली

Published at :04 Aug 2024 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
नीट मामला : सीबीआइ के रडार पर संजीव मुखिया, कई अहम जानकारी मिली

नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) की गतिविधियां लगातार जारी है.

विज्ञापन

पिछले 40 दिनों से सीबीआइ कर रही पेपर लीक मामले की जांच संवाददाता, पटना नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) की गतिविधियां लगातार जारी है. पेपर लीक मामले को अंजाम तक पहुंचाने में केंद्रीय जांच एजेंसी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही. सीबीआइ ने जांच शुरू करने से लेकर अब तक 38 लोगों को गिरफ्तार किया है. अब जांच एजेंसी के रडार पर पेपर लीक मामले का मास्टर माइंड संजीव मुखिया है. सीबीआइ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संजीव मुखिया के संबंध में जांच एजेंसी को कई अहम जानकारी मिली है. इसके बाद मास्टर माइंड को अपनी गिरफ्त में लेने के लिए सीबीआइ ने नेटवर्क को सक्रिय कर दिया है. सूत्र बताते हैं कि जांच एजेंसी के हाथों कुछ पुख्ता जानकारी आयी है, जिसके आधार पर वह कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए संजीव तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है. भुवनेश्वर से गिरफ्तार रंजीत, अमित और धीरेंद्र से पूछताछ के दौरान मुखिया के बारे में कुछ पुख्ता प्रमाण मिले : केंद्रीय जांच एजेंसी को मुंबई से गिरफ्तार सॉल्वर रौनक राज के अलावा बीते बुधवार को भुवनेश्वर से गिरफ्तार तीन आरोपी रंजीत, अमित और धीरेंद्र से पूछताछ के दौरान मुखिया के बारे में कुछ पुख्ता प्रमाण मिले हैं. जानकारी मिलने के बाद जांच एजेंसी ने सीबीआइ के नेटवर्क कार्यालयों के साथ जानकारी साझा कर संजीव मुखिया को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछा दिया है. सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसी को उम्मीद है कि अब मुखिया उसकी पहुंच से ज्यादा दिनों तक दूर नहीं रह सकता है. सीबीआइ के पूर्व पेपर लीक मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई कर रही थी. पांच मई को पेपर लीक मामले की जानकारी मिलने के बाद शास्त्री नगर में पेपर लीक की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. सीबीआइ ने 23 जून से मामले की जांच शुरू की थी. इस मामले में बिहार पुलिस, आर्थिक अपराध इकाई और सीबीआइ द्वारा पेपर लीक मामले के 38 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. इस मामले में जांच एजेंसी ने पहली चार्जशीट भी दायर कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन