EPFO: 29 जून को लगेगा ‘निधि आपके निकट 2.0’ शिविर, घर के पास होगा PF शिकायतों का समाधान

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन

ईपीएफओ

EPFO News: ईपीएफओ पटना क्षेत्रीय कार्यालय 29 जून को 11 जिलों में ‘निधि आपके निकट 2.0’ शिविर लगाएगा. इस दौरान सदस्यों, पेंशनरों और नियोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे.

विज्ञापन

पटना से सुबोध कुमार नंदन की रिपोर्ट
EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) क्षेत्रीय कार्यालय, पटना की ओर से सदस्यों, पेंशनरों और नियोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 29 जून को ‘निधि आपके निकट 2.0’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. यह जिला स्तरीय जागरूकता एवं शिकायत निवारण शिविर पटना क्षेत्राधिकार के सभी 11 जिलों में लगाया जाएगा. इस विशेष शिविर में ईपीएफ से संबंधित लंबित शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जाएगा और संगठन द्वारा दी जाने वाली विभिन्न ऑनलाइन डिजिटल सेवाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी.

विभिन्न स्कूलों और कार्यालयों में होगा आयोजन

इस कार्यक्रम को लेकर ईपीएफओ द्वारा जिला-वार आयोजन स्थलों की सूची जारी कर दी गई है. इसके तहत रोहतास जिले में जेम्स इंग्लिश स्कूल (डेहरी-ऑन-सोन), कैमूर में आरबीएस पब्लिक स्कूल (कुल्हड़िया, दुर्गावती) तथा भोजपुर (आरा) में शारदा स्मृति शंभावना आवासीय उच्च विद्यालय (मझावां, आरा-सलेमपुर मार्ग) में शिविर लगेगा. इसके अलावा बक्सर जिले के लिए उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा कार्यालय (बक्सर) और औरंगाबाद जिले के लिए सीडीपीओ कार्यालय (दाउदनगर प्रखंड) को आयोजन स्थल बनाया गया है.

EPFO: होटल और अस्पतालों में भी बनाई गई जगह

इसी कड़ी में नालंदा जिले के पीएफ लाभार्थियों के लिए द राजगीर रेजिडेंसी (राजगीर), अरवल के लिए जिला स्वास्थ्य समिति (अरवल) तथा गया जिले के लिए होटल तथागत (बोधगया) में शिविर का संचालन किया जाएगा. ईपीएफओ के अधिकारी इन तय स्थलों पर सुबह से ही मौजूद रहेंगे और नियोक्ताओं व कर्मचारियों से सीधे संवाद करेंगे, ताकि भविष्य निधि, पेंशन और बीमा से जुड़े मामलों का निपटारा सुगमता से किया जा सके.

जहानाबाद और पटना के इन स्थलों पर पहुंचें

सूची के अनुसार, नवादा जिले के लिए मॉडर्न इंग्लिश स्कूल (नवादा) और जहानाबाद जिले के लिए मां लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन (घोसी) में शिविर का आयोजन होगा. वहीं, पटना जिले के ईपीएफ खाताधारकों के लिए नजरेथ हॉस्पिटल (मोकामा) में इस शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा. विभाग ने सभी संबंधित पीएफ सदस्यों, पेंशनभोगियों और प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे इस शिविर में उपस्थित होकर अपनी ईपीएफ से जुड़ी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएं.

Also Read: बिहार में 5 नए प्राइवेट यूनिवर्सिटी खुलेंगे, 4 जिलों में बनेंगे नए कोर्ट भवन, सम्राट कैबिनेट की बैठक में 45 एजेंडों पर मुहर

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन