बिहार वॉलीबॉल लीग में नालंदा डिफेंडर्स चैंपियन

Updated at : 16 Sep 2024 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार वॉलीबॉल लीग में नालंदा डिफेंडर्स चैंपियन

पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित बिहार वॉलीबॉल लीग में नालंदा डिफेंडर्स की टीम चैंपियन बनी़ रविवार को खेले गये फाइनल मैच में नालंदा डिफेंडर्स ने तक्षशिला सर्वर्स को पराजित किया़

विज्ञापन

पटना. पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित बिहार वॉलीबॉल लीग में नालंदा डिफेंडर्स की टीम चैंपियन बनी़ रविवार को खेले गये फाइनल मैच में नालंदा डिफेंडर्स ने तक्षशिला सर्वर्स को पराजित किया़ नालंदा डिफेंडर्स के मोनू कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया़ मिथिला स्पाइकर्स ने मगध सेटर्स को हरा कर तीसरा स्थान हासिल किया़ बिहार के डीजीपी आलोक राज ने खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण, जीई श्रीधरन की उपस्थिति में विजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया़ नालंदा डिफेंडर्स के विशाल कुमार को मैन ऑफ द सीरीज, नालंदा डिफेंडर्स के अंकित कुमार को बेस्ट लिब्रो, तक्षशिला सर्वर्स के अंकुर कुमार को बेस्ट अटैकर, अनुज सिंह को बेस्ट सेटर, मिथिला स्पाइकर्स के गौरव कुमार सिंह को बेस्ट यूनिवर्सल प्लेयर, मगध सेटर्स के सुशांत कुमार सिंह को बेस्ट ब्लॉकर का पुरस्कार मिला. इस मौके आलोक राज ने पंचायत खेल क्लब के पोर्टल का शुभारंभ किया़ इस मौके पर भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, बिहार पुलिस अकादमी की निदेशक आर मलार विजि, अर्जुन पुरस्कार से पुरस्कृत रविकांत रेड्डी, पंजाब के पूर्व डीआइजी और भारतीय वालीबॉल टीम के पूर्व खिलाड़ी सुखपाल सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन