मिजोरम-त्रिपुरा की पुलिस बिहार से लेगी कानून- व्यवस्था के टिप्स

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Jun 2020 8:25 AM

विज्ञापन

मिजोरम और त्रिपुरा के पुलिसकर्मी बिहार में आकर यह जानेंगे कि यहां के पुलिस और पदाधिकारी कानून- व्यवस्था को कैसे बनाये रखते हैं.

विज्ञापन

पटना : मिजोरम और त्रिपुरा के पुलिसकर्मी बिहार में आकर यह जानेंगे कि यहां के पुलिस और पदाधिकारी कानून- व्यवस्था को कैसे बनाये रखते हैं. बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए कौन- कौन उपाय किये गये हैं. यहां के सुशासन का फलसफा क्या है.‘ एक भारत-श्रेष्ठ भारत ’ योजना के तहत अलग-अलग राज्यों के पुलिसकर्मी एक-दूसरे की संस्कृति -कार्यशैली से रू-ब-रू होंगे. साथ रहकर काम करेंगे. गृह मंत्रालय ने एक राज्य से दूसरे राज्य के साथ जो जोड़ा बनाया है, उसमें बिहार के साथ त्रिपुरा और मिजोरम पुलिस है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों की पुलिस के बीच सांस्कृतिक और काम करने के तरीके के आदान-प्रदान के लिए ‘ एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ योजना शुरू की है. इसमें बिहार पुलिस के पदाधिकारियों को दूसरे राज्य भेजा जायेगा. दूसरे राज्य के पुलिस पदाधिकारी – जवान बिहार आयेंगे. बिहार के ग्रुप में त्रिपुरा और मिजोरम हैं. तीनों राज्य की पुलिस पूरी तरह से अलग संस्कृति और भाषा बोली वाली है. इन राज्यों से हर माह दस-दस जवान बिहार आयेंगे. बिहार से हर माह 10 पुलिस पदाधिकारी- सिपाही मिजोरम, इतने ही त्रिपुरा भेजे जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन