राज्य स्तरीय बास्केटबॉल में मनेर की बेटी पटना दिलाया तीसरा स्थान

Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 18 Aug 2025 8:21 PM

विज्ञापन

patna news: मनेर. नगर परिषद के मोहनपुर गांव के रहने वाली आठवीं की शिवानी कुमारी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

मनेर. नगर परिषद के मोहनपुर गांव के रहने वाली आठवीं की शिवानी कुमारी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है. सेना से रिटायर्ड सैनिक सुबोध कुमार की बेटी शिवानी कुमारी पटना जिला बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करती है. गया जी में हुई राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शिवानी की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है. इस प्रतियोगिता में प्रथम गया जी दूसरे पर मुजफ्फरपुर की टीम स्थान प्राप्त किया. विजेता टीमों के बीच होने वाले मैच के बाद राज्यस्तरीय खिलाड़ियों का चयन होगा. वहीं शिवानी को राष्ट्रीय टीम में जगह मिलने की संभावना है. वर्तमान में शिवानी दानापुर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई कर रही है. उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल के शिक्षकों और साथियों ने बधाई दी है. शिवानी के पिता का कहना है कि सेना में सेवा करने के दौरान देश के विभिन्न क्षेत्र में रहने से उन्हें जीवन में व्यापक दृष्टिकोण से समझने का मौका मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन