Bihar Train Accident: बिहार में बड़ा रेल हादसा होते-होते टला, भैंसा से टकराई ब्रह्मपुत्र मेल

Published by : Preeti Dayal Updated At : 04 Jan 2026 12:18 PM

विज्ञापन

ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन

Bihar Train Accident: मोकामा-किऊल रेलखंड पर शनिवार की शाम बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. दरअसल, ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन एक भैंसा से टकरा गई. इस दौरान बड़ा रेल हादसा हो सकता था. लेकिन बाल-बाल जान बची. इस घटना की वजह से काफी देर तक अन्य ट्रेनें स्टेशन पर रुकी रही.

विज्ञापन

Bihar Train Accident: बिहार में एक बार फिर बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. शनिवार की शाम दानापुर रेल मंडल के मोकामा और हथिदह स्टेशन के बीच टाल जंक्शन पर कामाख्या से दिल्ली जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन ( गाड़ी नंबर 15658) के नीचे भैंसा आ गया. इस घटना की वजह से इंजन में मलबा फंस गया और वह खराब हो गया. इसके साथ ही ट्रेन टाल जंक्शन पर तीन घंटे से अधिक समय तक रुकी रही.

घटना के कारण अन्य ट्रेनें प्रभावित

बाद में दूसरी इंजन को ट्रेन में जोड़ा गया और फिर ट्रेन को टाल जंक्शन से रवाना किया गया. इस दौरान टाटा से आरा जाने वाली सुपरफास्ट, एक मालगाड़ी सहित अन्य ट्रेनें पीछे अलग-अलग स्टेशनों पर रुकी रही. टाल जंक्शन के उप प्रबंधक रौशन कुमार सिन्हा ने बताया कि 15:45 बजे दुर्घटना हुई और ट्रेन रुक गयी, जबकि 18:58 बजे ट्रेन को टाल जंक्शन से रवाना किया गया.

टाल जंक्शन के उप प्रबंधक ने और क्या बताया?

उन्होंने यह भी बताया कि भैंसा के ट्रेन के नीचे आने की वजह से ट्रेन के इंजन में समस्या आ गयी थी. इस दौरान टाल जंक्शन पर अफरातफरी का माहौल रहा और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. रेल कर्मियों ने काफी मशक्कत से भैंसे को ट्रैक से हटाया. कुल मिलाकर देखा जाए तो ड्राइवर की तरफ से इमरजेंसी ब्रेक लगाए जाने के बाद बड़ा हादसा होते-होते रह गया.

इससे पहले भी हुई थी ऐसी घटना

इससे पहले कटिहार से दिल्ली जा रही चंपारण हमसफर एक्सप्रेस (गाड़ी नंबर 15705) वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल वाले इलाके में एक भैंसा से टकरा गई थी. यह घटना वाल्मीकिनगर रोड और पनियहवा स्टेशन के बीच मदनपुर रेलवे ढाला के पास हुई थी. घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, अचानक रेलवे ट्रैक पर एक भैंसा आ गया, जिससे तेज रफ्तार ट्रेन उससे टकरा गई थी.

Also Read: Five Star Hotel Bihar: बिहार के इस जिले को नए साल में मिली 5 स्टार होटल की सौगात, 200 करोड़ होंगे खर्च

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन