ePaper

मकानों की लिस्टिंग से होगी शुरुआत, जानिए बिहार में जनगणना को लेकर क्या है तैयारी

Updated at : 24 Feb 2026 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
Census 2027

सांकेतिक फोटो

Census 2027: जनगणना 2027 के फर्स्ट फेज की तैयारी शुरू हो गई है. मकान लिस्टिंग और घर-घर सर्वे के लिए मास्टर ट्रेनरों का चार दिवसीय ट्रेनिंग शुरू हो गया है. बिहार के अलग-अलग जिलों से आए ट्रेनर को इस अभियान की बारीकियां सिखाई जा रही हैं, ताकि आगे पूरे राज्य में सही तरीके से काम हो सके.

विज्ञापन

Census 2027: जनगणना 2027 को लेकर बिहार में तैयारियां तेज हो गई हैं. फर्स्ट फेज में मकान लिस्टिंग और घर-घर सर्वे कराया जाएगा. इससे पहले मास्टर ट्रेनरों के पहले बैच का चार दिन का आवासीय ट्रेनिंग मंगलवार से शुरू हो गया है. इस ट्रेनिंग में राज्य के अलग-अलग जिलों से आए 48 मास्टर ट्रेनर हिस्सा ले रहे हैं.

क्या बोले जनगणना निदेशक एम. रामचंद्रुडू

जनगणना निदेशक एम. रामचंद्रुडू ने कहा कि जनगणना देश का बहुत बड़ा अभियान है. पूरे देश में 32 लाख से अधिक लोग इसमें काम करेंगे. बिहार में ही तीन लाख से ज्यादा कर्मी इस काम में जुड़ेंगे. इन सभी को ट्रेनिंग देने की जिम्मेदारी राज्य के 140 मास्टर ट्रेनरों पर होगी. इसलिए उनकी भूमिका सबसे अहम है.

उन्होंने कहा कि अगर मास्टर ट्रेनर विषय को ठीक से नहीं समझेंगे, तो इसका असर पूरे जिले के काम पर पड़ेगा. इसलिए ट्रेनिंग के दौरान हर पहलू को गंभीरता से समझना जरूरी है. यह ट्रेनिंग नेशनल लेवल पर तैयार मॉड्यूल के आधार पर दिया जा रहा है, ताकि फर्स्ट फेज की हर प्रक्रिया साफ और सही तरीके से पूरी हो सके. सेकंड फेज अगले साल फरवरी में शुरू होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आसान भाषा में बात समझाएं- अपर सचिव

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव आजीव वत्सराज ने कहा कि मास्टर ट्रेनर खुद को छात्र मानकर ट्रेनिंज लें. जब वे जिलों में जाकर अन्य कर्मियों को सिखाएं, तो भाषा सरल और साफ होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि सभी डीएम को पहले ही ट्रेनिंग दिया जा चुका है.

उप मुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जनगणना केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का आधार है. इससे विकास योजनाएं बनती हैं और संसाधनों का सही बंटवारा तय होता है. उन्होंने अपील की कि सभी कर्मी इसे जनसेवा का अवसर मानकर पूरी ईमानदारी और समर्पण से काम करें.

इसे भी पढ़ें: NH-106 का नया रूट तैयार, माणिकपुर से बुढ़ावे तक बनेगा बाईपास, सॉयल टेस्टिंग और सर्वे शुरू

बिहार नगरपालिका संशोधन बिल 2026 मंजूर, अब बोर्ड और निगमों में आयोग करेगा सीधी भर्ती

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन