बिहार को एक और सिक्स लेन एक्सप्रेसवे का गिफ्ट, इन 5 जिलों को मिलेगा फायदा

सांकेतिक तस्वीर
Bihar Road Project: बिहार को एक और सिक्स लेन एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने वाली है. इसके बनने से राज्य के 5 जिलों के लोगों को फायदा मिल सकेगा. खासकर पशुपतिनाथ और देवघर जाना बेहद आसान हो सकेगा. साथ ही रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे.
Bihar Road Project: बिहार में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. ऐसे में एक और सिक्स लेन वाले एक्सप्रेसवे का निर्माण होने वाला है, जिससे मुंगेर, सहरसा, बांका, मधेपुरा और खगड़िया जिले के लोगों को सहूलियत मिलेगी. इस एक्सप्रेसवे के बनने से खासकर मुंगेर जिले के लोगों को फायदा मिल सकेगा. यहां से लोग बस के जरिए लगभग तीन घंटे में नेपाल के पशुपतिनाथ जबकि दो घंटे में देवघर पहुंच जायेंगे.
मंत्री दिलीप जायसवाल ने की थी घोषणा
जानकारी के मुताबिक, पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने सिक्स लेन एक्सप्रेसवे को लेकर घोषणा की थी. उन्होंने कहा था, नेपाल के पशुपतिनाथ से बिहार होते हुए झारखंड के बैद्यनाथ धाम तक पशुपतिनाथ-बैद्यनाथ धाम हाई-स्पीड कॉरिडोर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा. दरअसल, इस एक्सप्रेसवे की लंबाई लगभग 250 किलोमीटर की होगी. बिहार में यह एक्सप्रेसवे सुपौल जिला से प्रवेश करेगा.
सिक्स लेन एक्सप्रेसवे के बनने से फायदा
सिक्स लेन एक्सप्रेसवे के बनने से बिहार में रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे. इतना ही नहीं, जिन किसानों की जमीनें ली जायेंगी उनका आर्थिक स्थिति भी सुधर सकेगी. दरअसल, 2026-27 के बजट में सड़क निर्माण परियोजनाओं के लिए 8,260 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं. इसमें हाई-स्पीड कॉरिडोर बनाने की योजना को बेहद खास माना जा रहा है.
इस एक्सप्रेसवे पर भी चल रहा काम
बिहार में फिलहाल कई रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. वाराणसी से औरंगाबाद को जोड़ने वाली 6 लेन सड़क परियोजना अंतिम चरण में है और नए साल में इसके पूरा होने की संभावना है. इसके चालू होने के बाद बिहार से उत्तर प्रदेश होते हुए दिल्ली तक की यात्रा तेज और सुविधाजनक हो जाएगी. इसी तरह औरंगाबाद से चोरदाहा तक बनने वाली छह लेन सड़क भी पूरी हो जाएगी, जिससे झारखंड और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वालों को बड़ा फायदा मिलेगा.
Also Read: बिहार में घूस लेते पकड़े गए पदाधिकारी, निगरानी टीम की कार्रवाई से हड़कंप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




