मुंगेर सदर अस्पताल में ओपीडी का नया शेड्यूल जारी: दो पालियों में बैठेंगे डॉक्टर, जानें कब मिलेगी कौन सी सेवा
सदर अस्पताल, मुंंगेर का ओपीडी | Prabhat Khabar Network
मुंगेर सदर अस्पताल ने मरीजों की सुविधा के लिए नया ड्यूटी रोस्टर जारी किया है. अब ओपीडी सेवाएं दो पालियों में संचालित होंगी, जिससे सुबह से शाम तक विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श मिल सकेगा. गंभीर मरीजों के लिए इमरजेंसी और आईसीयू में भी विशेष इंतजाम किए गए हैं.
मुंगेर जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए नया ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया है. जारी शिड्यूल के तहत सामान्य ओपीडी दो पालियों में संचालित की जाएगी, ताकि सुबह से लेकर शाम तक शहर व दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श मिल सके.
वहीं गंभीर मरीजों की देखरेख के लिए इमरजेंसी, आईसीयू, पीकू (PICU) वार्ड, एसएनसीयू तथा इनडोर वार्डों में सुबह आठ बजे से ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित की गई है.
दो पालियों में ओपीडी: सुबह 9 से 2 और शाम 4 से 6 बजे तक परामर्श
सदर अस्पताल में ओपीडी सेवाएं सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक और शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक चलेंगी. विभिन्न विभागों में तैनात विशेषज्ञ डॉक्टरों की सूची इस प्रकार है:
- फिजिशियन (मेडिसिन विभाग): सुबह की पाली में डॉ. बीएन सिंह एवं डॉ. शशिधर मरीजों की जांच करेंगे, जबकि शाम की पाली में डॉ. प्रमिला चिकित्सकीय परामर्श देंगी.
- हड्डी रोग (ऑर्थोपेडिक्स): डॉ. निरंजन दोनों पालियों (सुबह 9 से 2 और शाम 4 से 6) में उपलब्ध रहेंगे.
- नेत्र रोग (आई विभाग): डॉ. रईस दोनों पालियों में मरीजों की आंखों की जांच करेंगे.
- दंत रोग (डेंटल विभाग): डॉ. धनंजय दोनों पालियों में दंत रोगियों का उपचार करेंगे.
- महिला एवं प्रसूति रोग (गायनी): डॉ. निधि दोनों पालियों में महिला मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करेंगी.
इमरजेंसी, आईसीयू और विशेष वार्डों का रोस्टर (सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक)
अस्पताल के क्रिटिकल केयर और इनडोर विभागों में सुबह की पाली के लिए डॉक्टरों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं:
- इमरजेंसी व आईसीयू: डॉ. हर्षवर्धन आपातकालीन व गंभीर मरीजों की निगरानी करेंगे.
- पीकू वार्ड एवं एसएनसीयू: डॉ. शशांक नवजात शिशुओं और गंभीर बच्चों की देखभाल के लिए उपस्थित रहेंगे.
- प्रसव केंद्र (लेबर रूम): डॉ. अर्चना प्रसव सेवाओं और प्रसूताओं की देखरेख संभालेंगी.
- आईसीयू राउंड: डॉ. रूपेश आईसीयू में भर्ती मरीजों का राउंड लेकर स्वास्थ्य स्थिति का जायजा लेंगे.
- मेल वार्ड राउंड: डॉ. हिमांशु पुरुष इनडोर वार्ड में भर्ती मरीजों के नियमित परीक्षण की कमान संभालेंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए