भागलपुर-साहिबगंज रेलखंड पर बाढ़ का असर, DRM बोले- फिलहाल ट्रेन परिचालन रोकने की जरूरत नहीं

विज्ञापन

जमालपुर बरियारपुर रेल खंड का निरीक्षण और जमालपुर पहुंचे डीआरएम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में रेलवे ने मालदा डिवीजन के साहिबगंज-भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर निगरानी बढ़ा दी है. DRM मनीष कुमार गुप्ता ने निरीक्षण कर रेल परिचालन सामान्य रखने का निर्देश दिया, लेकिन ट्रेनों की रफ्तार 20-30 किमी प्रति घंटे तक सीमित रहेगी.

विज्ञापन

Jamalpur News: जमालपुर. बिहार के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति के बीच मालदा डिवीजन के साहिबगंज-भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर रेलवे ने निगरानी बढ़ा दी है. मंगलवार को मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने अपनी पूरी टीम के साथ इस रेलखंड पर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल रेलखंड पर ऐसी कोई विशेष समस्या नहीं है, जिससे ट्रेन परिचालन स्थगित करने की जरूरत पड़े. हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित और चिह्नित स्थलों पर ट्रेनों की रफ्तार कम रखने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

डीआरएम ने बताया कि भागलपुर-साहिबगंज रेलखंड के एकचारी-घोघा तथा सबौर-लैलख-ममलखा के बीच बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया गया. इस दौरान रेलवे ट्रैक और आसपास के प्रभावित स्थलों की स्थिति को बारीकी से देखा गया. निरीक्षण में फिलहाल रेल परिचालन के लिए कोई गंभीर खतरा सामने नहीं आया.

रतनपुर से सुल्तानगंज तक भी लिया जायजा

डीआरएम ने जमालपुर-भागलपुर रेलखंड के बीच रतनपुर, बरियारपुर, कल्याणपुर रोड और सुल्तानगंज के बीच स्थित प्रभावित स्थलों का भी गहन निरीक्षण किया. इस दौरान संबंधित रेलवे अंडर ब्रिजों की स्थिति देखी गयी. अधिकारियों ने जलस्तर और रेलवे संरचनाओं पर बाढ़ के प्रभाव का भी आकलन किया.

रेलखंड के 195 नंबर अंडर ब्रिज का भी विशेष रूप से मूल्यांकन किया गया. निरीक्षण के दौरान वहां भी किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली. डीआरएम ने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए इस रेलखंड पर ट्रेन परिचालन बंद करने की जरूरत नहीं है.

20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनें

बाढ़ के बीच रेल यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने एहतियाती कदम उठाये हैं. डीआरएम के अनुसार सभी चिह्नित स्थलों पर ट्रेनों को प्रिकॉशन के आधार पर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने का निर्देश दिया गया है. इसका उद्देश्य किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में ट्रेन परिचालन को सुरक्षित रखना है.

रेलवे की ओर से प्रभावित स्थलों की लगातार निगरानी की जा रही है. ट्रॉली के माध्यम से पेट्रोलिंग करायी जा रही है. इसके अलावा स्थिति पर नजर रखने के लिए रेलवे के मेन पावर को भी लगाया गया है. अधिकारियों की टीम लगातार ट्रैक और उससे जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों की स्थिति पर नजर रख रही है.

Jamalpur News: जमालपुर-किऊल रेलखंड पर स्थिति सामान्य

डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि जमालपुर-किऊल रेलखंड पर बाढ़ के पानी का किसी भी स्थान पर दबाव नहीं बन पाया है. इस रेलखंड पर फिलहाल सब कुछ सामान्य है. उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए रेलवे पूरी तरह सतर्क है और जरूरत के अनुसार सुरक्षा उपाय किये जा रहे हैं.

निरीक्षण के दौरान डीआरएम इंस्पेक्शन स्पेशल सैलून से जमालपुर पहुंचे थे. उनके साथ सीनियर डिविजनल इंजीनियर कोऑर्डिनेशन निलेश कुमार गौरव, डिविजनल ऑपरेटिंग मैनेजर सचिन कुमार, सीनियर डिविजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर टीआरडी खुर्शीद अहमद, सीनियर डिविजनल सेफ्टी ऑफिसर ताराचंद, सीनियर डिविजनल इंजीनियर विद्युत मंडल और राजेश कुमार, सीनियर डिविजनल सिग्नल एंड टेलीकॉम इंजीनियर राजेंद्र कुमार तथा मालदा के एएससी वरुण कुमार बेहेरा भी मौजूद थे.

फिलहाल रेलवे ने ट्रेन परिचालन को लेकर किसी तरह का स्थगन घोषित नहीं किया है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में कम गति और लगातार निगरानी के साथ ट्रेनों का परिचालन जारी रखने की तैयारी है.

जमालपुर बरियारपुर रेल खंड का निरीक्षण और जमालपुर पहुंचे डीआरएम | Prabhat Khabar Network
जमालपुर बरियारपुर रेल खंड का निरीक्षण और जमालपुर पहुंचे डीआरएम | Prabhat Khabar Network
जमालपुर बरियारपुर रेल खंड का निरीक्षण और जमालपुर पहुंचे डीआरएम | Prabhat Khabar Network
जमालपुर बरियारपुर रेल खंड का निरीक्षण और जमालपुर पहुंचे डीआरएम | Prabhat Khabar Network

Also Read: 'जो दलितों से टकराएगा...’ नारों के बीच पटना में प्रदर्शन, जेपी गोलंबर पर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी

Also Read: टना में NIA की रेड के दौरान स्कूटी से मिले 20 लाख कैश, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन