पटना में NIA की रेड के दौरान स्कूटी से मिले 20 लाख कैश, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

Updated:
विज्ञापन

तलाशी लेती पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna NIA Raid : पटना में NIA की छापेमारी के दौरान एक युवक की स्कूटी से 20 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं. पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Patna NIA Raids : पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के न्यू महात्मा गांधी नगर में सोमवार की शाम एनआईए की छापेमारी के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर स्कूटी सवार एक युवक को हिरासत में लिया. तलाशी के दौरान उसकी स्कूटी की डिक्की में रखे झोले से 20 लाख रुपये नकद बरामद हुए. रुपये के स्रोत के संबंध में युवक स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका, जिसके बाद पुलिस ने नकदी जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दी.

विज्ञापन

पूछताछ में कारोबार के लिए होने की बात कही

हिरासत में लिये गये युवक की पहचान अनमोल कुमार मोदी के रूप में हुई है. वह मूल रूप से पूर्वी चंपारण के चकिया का रहने वाला है. चित्रगुप्त नगर थानेदार शंकर झा के अनुसार, पूछताछ में अनमोल ने नकदी कारोबार से संबंधित होने की बात कही, लेकिन वह यह स्पष्ट नहीं कर सका कि रुपये किसके हैं और उन्हें लेकर जाने का कारण क्या था.

पुलिस को देखकर स्कूटी से निकलने लगा युवक

पुलिस के अनुसार, एनआईए की टीम सोमवार शाम एक अपराधी की तलाश में न्यू महात्मा गांधी नगर स्थित एक अपार्टमेंट पहुंची थी. टीम के साथ स्थानीय पुलिस और एसटीएफ के जवान भी मौजूद थे. एनआईए जिस फ्लैट में छापेमारी करने पहुंची थी, वह बंद मिला.

संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस ने रोका

इसी दौरान अपार्टमेंट के एक अन्य फ्लैट में रहने वाला अनमोल पुलिस को देखकर तेजी से नीचे आया और स्कूटी से निकलने लगा. उसकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर चित्रगुप्त नगर पुलिस ने उसे रोक लिया और हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.

स्कूटी की डिक्की से बरामद हुए 20 लाख रुपये

तलाशी के दौरान पुलिस को स्कूटी की डिक्की में एक झोला मिला. झोला खोलने पर उसमें 20 लाख रुपये नकद रखे हुए थे. पुलिस ने युवक से रकम के संबंध में जानकारी मांगी, लेकिन वह सिर्फ इतना बता सका कि रुपये कारोबार से जुड़े हैं. वह रकम के वास्तविक मालिक और नकदी लेकर जाने की वजह का संतोषजनक जवाब नहीं दे सका.

आयकर विभाग कर रहा रुपये के स्रोत की जांच

इसके बाद पुलिस ने पूरी नकदी जब्त कर आयकर विभाग को इसकी सूचना दी. आयकर विभाग की टीम युवक से पूछताछ कर रही है और 20 लाख रुपये के स्रोत के साथ ही उससे जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है. देर रात तक मामले की छानबीन जारी थी.

Also Read : पटना में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, डाकबंगला से भट्टाचार्य रोड जाने वाला रास्ता बंद, जानें वैकल्पिक रास्ते

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन